सम्बंधित जानकारी
- भारत ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 30 सितंबर तक बढ़ाया
- कोरोना संक्रमित होने के बाद हांगकांग ने एयर इंडिया की उड़ानों पर अगस्त के आखिर तक रोक लगाई
- जल्द शुरू हो सकती हैं 13 देशों के लिए उड़ान, भारत कर रहा है बातचीत : हरदीपसिंह पुरी
- बनने वाला था दूल्हा, विमान हादसे ने सुला दिया मौत की नींद
- सबसे खूबसूरत हवाईअड्डों में गिना जाता है कोझिकोड एयरपोर्ट
एक दिन में 1121 उड़ानें, एक लाख 20 हजार से अधिक यात्री
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के बीच हवाई यात्रा को लेकर यात्रियों का विश्वास बढ़ने से मंगलवार को 1100 से अधिक उड़ानों में एक लाख 20 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया जो नया रिकॉर्ड है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि 1 सितंबर को 1121 उड़ानों में 1,20,725 यात्रियों ने सफर किया। यह पूर्णबंदी के बाद का रिकॉर्ड है।
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा कि नए शिखर की ओर! एक सितंबर को 1121 घरेलू उड़ानों में 1,20,725 यात्रियों ने सफर किया। यह घरेलू परिचालन दुबारा शुरू होने के बाद 101वां दिन था। गत 25 मई को 418 उड़ानों में 30,550 यात्रियों के साथ शुरुआत हुई थी।
