1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Actor and filmmaker Satish Kaushik infected with corona

अभिनेता और फिल्मकार सतीश कौशिक कोरोना से संक्रमित

Coronavirus
मुंबई। वरिष्ठ अभिनेता तथा फिल्मकार सतीश कौशिक ने बुधवार को बताया कि वे कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं और फिलहाल घर में पृथक-वास में रह रहे हैं।

कौशिक (64) ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी और अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का अनुरोध किया।

उन्होंने लिखा, मैं कोरोनावायरस की चपेट में आ गया हूं। बीते कुछ दिन में मेरे संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का अनुरोध करता हूं। मैं घर में पृथक-वास में हूं। आपका प्यार, दुआएं और आशीर्वाद मेरी मदद करेंगी। धन्यवाद।(भाषा)
अगला लेख
अहमदाबाद में कोरोना का खौफ, प्रशासन सख्त, संक्रमण रोकने के लिए उठाए ये बड़े कदम...