सम्बंधित जानकारी
- World Corona Update: विश्व में कोरोना से 1 दिन में 10 हजार से अधिक की मौत, करीब 12 करोड़ संक्रमित
- पुणे में नाइट कर्फ्यू, कोरोना टीकाकरण पर जोर, जानिए क्या है नई गाइडलाइंस
- CoronaVirus India Update: 83 दिन बाद देश में कोरोना के 24882 नए मामले, 2.82 करोड़ को लगा कोरोना वैक्सीन
- आशीष विद्यार्थी भी आए कोरोनावायरस की चपेट में, अस्पताल में भर्ती
- इटली में Corona की नई लहर से Lockdown, जॉनसन एंड जॉनसन का टीका लगाने की दी अनुमति
Indore Corona Update: इंदौर जिले में कोरोना के 247 नए मामले, 1 की मौत
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना के 247 नए मामले सामने आने के अलावा शुक्रवार को 1 संक्रमित मरीज की मौत दर्ज की गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 3,067 संदेहियों के सैम्पल जांचे गए है जिसमें 8 फीसदी की दर से 247 संक्रमित सामने आए हैं।
जिले में अब तक 8,61,288 संदेहियों के सैम्पल जांचे गए हैं। इनमें 8.18 की दर से कुल 61,889 संक्रमित से सामने आ चुके हैं। जिले के उपचार केंद्रों तथा होम आइसोलेशन में चिकित्सा निगरानी में रखे इन संक्रमितों में से 59,370 स्वस्थ करार दिए गए हैं। यहां रिकवरी रेट 95 फीसदी रहा है। जिले में उपचार के दौरान 941 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं तथा 1507 यहां एक्टिव केस बताए जा रहे हैं। (वार्ता)
