1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. गुटखा थूकना और lockdown उल्लंघन पड़ा महंगा, 2 गिरफ्तार

Corona virus | गुटखा थूकना और lockdown उल्लंघन पड़ा महंगा, 2 गिरफ्तार

Corona virus
जयपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के उच्चैन थाना क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर गुटखा थूकने और लॉकडाउन नियमों की अवहेलना करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य में थूकने पर प्रतिबंध है।
थानाधिकारी रामचंद्र ने बताया कि पुलिस ने उच्चैन कस्बे में राजू और दिनेश को गुटखा चबाते और सार्वजनिक स्थान पर थूकते हुए मंगलवार को गिरफ्तार किया था। ये दोनों बिना मास्क लगाए कस्बे में बिना किसी कारण के घूम रहे थे।
उन्होंने बताया कि दोनों को लॉकडाउन की अवेहलना करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। (भाषा)
अगला लेख
Lockdown में दिल्ली सरकार का सेल्फी एप, पृथक वास में रह रहे लोगों पर नजर