मिनटों में छिल जाएंगे आलू, इस ट्रिक को आजमाएं
how to peel potatoes easily
कांटे की चम्मच से छिले आलू
- आप कांटे की चम्मच से आलू छील सकते हैं इसके लिए आपको इन स्टेप को फॉलो करना है।
- सबसे पहले आलू को गर्म पानी से निकाल लें और एक थाली में रख दें।
- इसके बाद आप कांटे की चम्मच से आलू को फंसा लें।
- अब कांटे की चम्मच से ही आलू को पकड़ें और दुसरे हाथ से आलू छिले।
- ऐसा करने से आपका हाथ नहीं जलेगा और आप आसानी से आलू छील सकते हैं।
पुड़ी तलने की चम्मच से छिलें आलू
- आप पुड़ी तलने की चम्मच से भी आलू छील सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आलू को पानी से बहार निकाल लें और थाली में रख दें।
- अब आलू को बीच में से काट लें।
- बीच में से काटने के बाद आप आलू को पुड़ी वाली चम्मच के ऊपर रखें।
- ऊपर रखने के बाद उसे दबाएं और आपका आलू नीचे आ जाएगा।
- साथ ही छिलका आपका ऊपर रह जाएगा और आप मिनटों में आलू छील सकते हैं।
सिरके वाले पानी में भिगोकर छीलें आलू
- आप आलू को जल्दी छिलना चाहते हैं तो सिरके वाला पानी से आप आसानी से आलू छील सकते हैं।
- इसके लिए आपको एक कटोरे में गर्म पानी डालना है।
- इसके बाद लगभग 1 चम्मच सिरका डालकर आलू को आधे घंटे के लिए भिगोकर रख देना है।
- फिर आप पानी से आलू निकालें और हाथों के रगड़ लें जिससे छिलका आसानी से उतर जाएगा।
