सम्बंधित जानकारी
- लोहे के बर्तनों से जुड़े इन 7 मिथकों पर ना करें यकीन, जानें क्या है सच्चाई
- आटे में डालें बर्फ के टुकड़े, रोटी बनाने का नया तरीका जानें
- करेला बनाने से पहले करें ये 5 काम, स्वाद में आएगा नया ट्विस्ट
- किचन में गैस बर्नर हो गया है काला तो मिनटों में ऐसे करें साफ
- पुराना मटका भी करेगा फ्रिज जैसे ठंडा पानी, अपनाएं ये 1 आसान उपाय
इस एक जुगाड़ से बनाएं फूली हुई तंदूरी रोटी, खाकर सब हो जाएंगे फैन
तंदूरी रोटी बनाना अब नहीं होगा मुश्किल बस जान लें ये एक ट्रिक
Tandoori Roti Recipe
ऐसे करें आटा तैयार:
- एक बाउल में 3 कटोरी आटा लें और उसमें नमक और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- आटे में एक कप दही और आवश्यकतानुसार पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें।
- आटा गूंथने के बाद उसे एक गीले कपड़े से ढककर एक घंटे के लिए रख दें। ALSO READ: करेला बनाने से पहले करें ये 5 काम, स्वाद में आएगा नया ट्विस्ट
करें ये विधि फॉलो:
- आटे से लोई बनाएं और रोटी बेल लें।
- गैस पर तवा गर्म करें और रोटी को दोनों तरफ से हल्का सेंक लें।
टोस्टर में ऐसे बनाएं तंदूरी रोटी:
- टोस्टर को ऑन करें।
- दोनों तरफ से सेंकी हुई रोटियों को टोस्टर में डालें।
- कुछ ही देर में रोटियां फूल जाएंगी।
- रोटियों को निकालकर छोले, पनीर या किसी भी सब्जी के साथ सर्व करें।
इन बातों का ज़रूर रखें ध्यान:
- रोटी का आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा नरम।
- आटा गूंथने के बाद उसे एक घंटे के लिए गीले कपड़े से जरूर ढकें, ताकि रोटियां फूली हुई बनें।
- टोस्टर से तंदूरी रोटी बनाते वक्त रोटी का आकार ज्यादा बड़ा न करें।
- रोटी का साइज उतना ही रखें, जितने में टोस्टर में रोटियां आसानी से आ जाएं ।
- रोटियों को टोस्टर से निकालने के बाद उसमें बटर या घी लगाकर सर्व करें।
अब घर पर ही बनाएं मुलायम और फूली हुई तंदूरी रोटी, और अपने परिवार को खुश करें!
