गुरुवार, 12 मार्च 2026
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. कुकिंग टिप्स
  4. Fireless cooking dishes in Hindi
Written By WD Feature Desk
Last Updated : गुरुवार, 12 मार्च 2026 (16:54 IST)

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

How to cook without LPG gas
Best electric cooking gadgets: आज के आधुनिक युग में रसोई का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है। अब खाना बनाने के लिए हम केवल पारंपरिक गैस चूल्हे (LPG) पर निर्भर नहीं हैं। इलेक्ट्रिक केटल (Electric Kettle), माइक्रोवेव ओवन (Microwave Oven) और राइस कुकर (Electric Rice Cooker) जैसे बिजली से चलने वाले उपकरणों ने कुकिंग को न केवल आसान बनाया है, बल्कि इसे बेहद तेज और सुरक्षित भी कर दिया है।
 

यहां कुछ ऐसे तरीके दिए गए हैं जो LPG और Induction के बिना आपकी रसोई को चालू रख सकते हैं:

 

1. इलेक्ट्रिक केटल (Electric Kettle)- सिर्फ चाय के लिए नहीं

इलेक्ट्रिक केटल एक 'छोटा पैकेट, बड़ा धमाका' है। यह बहुत कम बिजली में और बहुत तेजी से काम करती है। यह सिर्फ चाय के लिए नहीं बल्कि कई कामों में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 
क्या-क्या पका सकते हैं: आप इसमें मैगी (Maggi), पास्ता, उबले हुए अंडे, और सब्जियां उबाल सकते हैं। यहां तक कि आप इसमें चावल (दाल के साथ भिगोए हुए) भी आसानी से बना सकते हैं। इसके साथ ही आजकल बाजार में इंस्टेंट पोहा और उपमा, चाय पैकेट आदि चीजें भी आसानी से मिल जाता है और इन्हें बनान भी बेहद आसान है। केटल में पानी उबालकर आप 1 बर्तन में ढंककर इन्हें आसानी तैयार कर सकते हैं।
 

2. राइस कुकर (Electric Rice Cooker) - मल्टीपर्पज कुकिंग

राइस कुकर का नाम भले ही 'राइस' कुकर हो, लेकिन यह एक छोटे हीटर की तरह काम करता है।
 
इसमें आप पुलाव, खिचड़ी, दाल और यहां तक कि ढोकला या इडली भी स्टीम कर सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि खाना बनने के बाद यह अपने आप 'वार्म' मोड पर चला जाता है, जिससे खाना गर्म रहता है।
 

3. माइक्रोवेव ओवन (Microwave Oven)

कई लोग माइक्रोवेव का उपयोग सिर्फ खाना गर्म करने के लिए करते हैं, जबकि यह पूरी कुकिंग के लिए सक्षम है।
 
कांच के बर्तन का उपयोग करके आप इसमें आलू उबाल सकते हैं, सब्जी की ग्रेवी बना सकते हैं और ढोकला या केक भी बना सकते हैं। माइक्रोवेव में सब्जियां बहुत जल्दी पकती हैं।
 

4. सोलर कुकर (Solar Cooker) - मुफ्त की ऊर्जा

अगर धूप खिली हुई है, तो यह सबसे किफायती और स्वास्थ्यवर्धक तरीका है।
 
इसमें आप दाल, चावल और सब्जियां इसमें बहुत अच्छी तरह पकती हैं। हालांकि इसमें समय थोड़ा ज्यादा लगता है, लेकिन इसमें खाना जलने का डर नहीं होता और पोषक तत्व भी बरकरार रहते हैं।
 

5. सैंडविच मेकर या ग्रिलर (Sandwich Maker)

अगर आपके पास सैंडविच मेकर है, तो आप इसे केवल ब्रेड सेकने तक सीमित न रखें।
 
क्या पका सकते हैं: आप इस पर पनीर टिक्का, आलू की टिक्की, या बेसन का चीला, जिसका पतला घोल फैलाकर भी बना सकते हैं। यह एक छोटे तवे की तरह काम करता है।
 

Fireless Cooking के बोनस टिप: 'बिना आंच' का खाना

अगर ऊपर दी गई कोई भी बिजली वाली मशीन काम न करे, तो अंकुरित अनाज (Sprouts), दही-चूड़ा, भेलपुरी, और मिल्कशेक जैसे विकल्प सबसे बेहतरीन और सेहतमंद हैं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: यदि खत्म हो गई है गैस तो परेशान न हो, बिना LPG के जल्दी से बनाएं ये 5 आसान डिश
ये भी पढ़ें
Rani Avanti Bai Lodhi: 20 मार्च, रानी अवंति बाई बलिदान दिवस, जानें 5 खास बातें