सम्बंधित जानकारी
- आज जरूर सीखें लाजवाब क्रिसमस केक बनाने की सरल विधि
- क्रिसमस केक कैसे बनाएं? पढ़िए इसे बनाने की आसान विधि
- सर्दी के मौसम का खास व्यंजन है मैथी पराठा, स्वाद में जायकेदार...
- सर्दी का खास व्यंजन है हरे मटर का पुलाव, स्वाद ऐसा कि आप भी वाह! कहे बिना नहीं रह पाएंगे
- लहसुन की चटनी है राजस्थान का प्रसिद्ध व्यंजन, चटपटी झन्नाट ऐसी कि आप भी कह उठेंगे आह मजा आ गया!
नए साल पर बनाइए डिलीशियस वॉलनट कटोरी केक। Walnut Cake
नया साल उमंगों, खुशियों और मस्ती का दिन...! इस अवसर पर केक की बात न हो तो मजा अधूरा है। तो फिर देर किस बात की, घर में वॉलनट कटोरी केक बनाएं और सबको खिलाएं।
सामग्री-
1/2 कटोरी वॉलनट (अखरोट), 1 कटोरी मैदा, 1/4 कटोरी नारियल पावडर, 1/2 कटोरी पिसी चीनी, 1 गिलास दूध, 1 कटोरी मक्खन, 1 चम्मच वनीला एसेंस, 1 चम्मच मीठा सोड़ा, 1 चम्मच बेकिंग पावडर।
1/2 कटोरी वॉलनट (अखरोट), 1 कटोरी मैदा, 1/4 कटोरी नारियल पावडर, 1/2 कटोरी पिसी चीनी, 1 गिलास दूध, 1 कटोरी मक्खन, 1 चम्मच वनीला एसेंस, 1 चम्मच मीठा सोड़ा, 1 चम्मच बेकिंग पावडर।
विधि-
* वॉलनट/अखरोट को छीलकर मिक्सी में दरदरा पीस लें।
* फिर मैदा, बेकिंग पावडर, मीठा सोड़ा छान लें।
* मक्खन में शकर डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
* दूध में मैदा, अखरोट पावडर, मक्खन, दूध, वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
* अब केक टिन में मक्खन लगाकर घोल डालें, ऊपर से नारियल पावडर व अखरोट डालकर ओवन में 20-25 मिनट बेक करें।
* ठंडा होने पर 1 कटोरी से काटें और डिलीशियस वॉलनट कटोरी केक सर्व करें।
