सम्बंधित जानकारी
- Merry christmas 2022 : प्रभु यीशु के जन्म की रोचक कहानी
- क्रिसमस पर निबंध हिन्दी में : Christmas essay in hindi 10 lines
- क्रिसमस की तैयारी में जुटीं प्रीति जिंटा, सांताक्लॉज बनकर जीता फैंस का दिल
- X-mas : मध्यप्रदेश में इन 5 जगहों पर बना सकते हैं यादगार क्रिसमस
- Christmas Cake Recipes: क्रिसमस सेलिब्रेशन में शामिल कीजिए 10 स्पेशल केक, स्वाद और सेहत से भरपूर
क्रिसमस पर हैप्पी क्रिसमस की बजाय क्यों कहते हैं मैरी क्रिसमस?
Why say Merry Christmas: 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्म दिवस को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन चर्च में विशेष तौर पर सामूहिक प्रार्थना भी की जाती है। इस दिन लोग चर्च जाते हैं और क्रिसमस कैरोल (धार्मिक गीत) गाते हैं। सैंटा क्लॉज बच्चों को गिफ्ट देते हैं और सभी एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कहते हुए क्रिसमस की बधाई देते हैं। आखिर मैरी क्रिसमस क्यों कहते हैं? मैरी क्रिसमस दो कारणों से कहा जाता है-
पहला कारण : प्रभु यीशु की माता का नाम मरियम था। उन्हें मदर मैरी भी कहा जाता है। इसीलिए संभवत: मैरी क्रिसमस कहा जाता है।
दूसरा कारण : जर्नन और ओल्ड इंग्लिश में मैरी शब्द का अर्थ ही खुशी होता है। यानी हैप्पी होता है। इसीलिए क्रिसमय पर बधाई देने के लिए हैप्पी की जगह मैरी शब्द का उपयोग किया जाता है। 18वीं सदी में मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस ने अपनी अपनी किताब 'अ क्रिसमस कैरोल' में सबसे ज्यादा मैरी शब्द का प्रयोग किया था। इसके बाद से ही यह शब्द प्रचलन में आ गया।
