सम्बंधित जानकारी
- Merry christmas 2022 : प्रभु यीशु के जन्म की रोचक कहानी
- x-mas : भारत में इन 12 शहरों में मना सकते हैं यादगार और शानदार क्रिसमस
- क्रिसमस 2022 पर इन 10 जगहों पर घूमने जाने का कर सकते हैं प्लान
- क्रिसमस पर्व की 10 परंपराएं, जिनके बिना अधूरा है Christmas Festival
- Christmas song : जिंगल बेल के बारे में ये बातें आपको नहीं पता होगी
X-mas : मध्यप्रदेश में इन 5 जगहों पर बना सकते हैं यादगार क्रिसमस
मध्यप्रदेश में यूं तो क्रिश्चियनों की संख्या बहुत कम है लेकिन पूरे प्रदेश में उनके स्कूल, अस्पताल और चर्चों की संख्या बहुत अधिक है। हर शहर में प्रमुख चर्चों में यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। बाजारवाद और क्रिश्चिन स्कूलों के चलते आजकल इस त्योहार को सभी धर्मों के लोग मनाने लगे हैं। यदि आप भी इस त्योहार का आनंद लेना चाहते हैं तो मध्यप्रदेश की इन 5 में से किसी एक जगह जरूर जाएं।
1. इंदौर : इंदौर में रेड चर्च और व्हाइट चर्च में क्रिसमस को बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। यह दोनों ही चर्च एक दूसरे से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित है। दोनों ही चर्चों को अच्छे से सजाया जाता है। यहां पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है। चर्च ही नहीं इंदौर के हर शॉपिंग मॉल और मार्केट में भी बहुत रोनक रहती है। इंदौर में आप रालामंडल, चिडि़यांघर, राजवाड़ा पैलेस, लालबाग पैलेस या फिर टाउन हॉल जैसी बेहतरीन जगहों भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
2. भोपाल : भोपाल में भी इंदौर जैसी ही रोनक रहती है। यहां की खास बात यह है कि क्रिसमस पर बड़ा तालाब के आसपास की जगहों को लाइट्स की जगमग में क्रिसमस बहुत ही अच्छा लगता है। यहां नाइट्स क्लब में पार्टी का मजा भी ले सकते हैं और वन बिहार राष्ट्रीय उद्यान, ट्राइबल म्यूजियम और सैर सपाटा जैसी जगहों पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं।
3. मांडू : यदि आप क्रिसमस की छुट्टी का आनंद घर और चर्च को को छोड़कर कहीं और लेना चाहते हैं तो इंदौर के पास मांडू जा सकते हैं। मालवा के परमार राजाओं का इस शहर में राज महाराजों के महल, बावड़ी, तालाब आदि देख सकते हैं। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता भी भरपूर है। यह स्थान इंदौर से करीब 98 किलोमीटर दूर है।
4. पचमढ़ी : यदि आप क्रिसमस की छुट्टियां प्राकृतिक जगह बिताना चाहते हैं तो होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है जिसे मध्यप्रदेश का श्रीनगर और स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। ऊंचे ऊंचे पहाड़, झील, झरने, गुफाएं, जंगल सभी कुछ हैं यहां पर। राजधानी भोपाल से यहां पहुंचना और रहना बहुत ही आसान और सस्ता है। पंचमढ़ी जा रहे हैं तो इसके पहले भेड़ाघाट और बाद में अमरकंटक जरूर जाएं।
5. बांधवगढ़ : यदि आप जंगल की सेर करना चाहते हैं तो बांधवगढ़ जाएं। यह स्थल मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है। यहां जंगल में घूमने का आनंद ही कुछ ओर है क्योंकि यहां बंगाल के टाइगर, सफेद बाघ, लंगूर, हिरण, हाथी, प्राइमेट और अनेक प्रकार के लुप्तप्राय पक्षियों के नजारे आपको देखने को मिलेंगे। यहां हनीमून कपल्स के लिए पार्क के अंदर रुकने के स्थान भी हैं।
