सम्बंधित जानकारी
- बाल दिवस विशेष : गुम हो रहा है बचपन, आखिर कौन है जिम्मेदार?
- बाल दिवस : बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए, जरूर रखें 4 बातों का ध्यान
- बाल दिवस विशेष : पंडित नेहरू से जुड़ीं 7 खास बातें
- पैरेंट्स करें ऐसा व्यवहार, तो बच्चे सीख जाएंगे सच बोलना
- ऐसे तैयार करें बच्चे को शानदार भविष्य के लिए, पढ़ें 8 काम की बातें
बाल दिवस पर कविता : नेहरू चाचा तुम्हें सलाम
प्रभात'
नेहरू चाचा तुम्हें सलाम
अमन-शांति का दे पैगाम
जग को जंग से बचाया
हम बच्चों को भी मनाया
जन्मदिवस बच्चों के नाम
नेहरू चाचा तुम्हें सलाम
देश को दी हैं योजनाएं
लोहा और इस्पात बनाए
बांध बने बिजली निकाली
नहरों से खेतों में हरियाली
प्रगति का दिया इनाम
नेहरू चाचा तुम्हें प्रणाम
