1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. छठ पूजा
  4. chhath-puja-2026-sandhya-arghya-kya-kare-kya-nahi

Chhath Puja 2026: 15 नवंबर 2026 को दिया जाएगा डूबते सूर्य को सांध्य अर्घ्य, घाट पर जाने से पहले जान लें क्या करें और क्या नहीं

chhath puja sandhya arghya 2026 date time
Chhath Puja 2026: छठ पूजा के चार दिनी उत्सव में पहला दिन नहाय खाय, दूसरा दिन खरना, तीसरा दिन सांध्य अर्घ्य और चौथा दिन उषा अर्घ्य का होता है। तीसरे दिन का महत्व ज्यादा है क्योंकि इसी दिन मुख्य पर्व रहता है। र्ष 2026 में 15 नवंबर को सांध्य अर्घ्य और 16 नवंबर को उषा अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। सांध्य अर्घ्‍य के दिन क्या करें और क्या नहीं यह जरूर जानना चाहिए। 
 

छठ पूजा सांध्य अर्घ्य का समय (15 नवंबर 2026, रविवार)

पटना: शाम 05:01 बजे
लखनऊ: शाम 05:16 बजे
दिल्ली: शाम 05:27 बजे
इंदौर: शाम 05:43 बजे
मुंबई: शाम 06:00 बजे
 

उषा अर्घ्य एवं पारण का समय (16 नवंबर 2026, सोमवार)

सूर्योदय (उषा अर्घ्य): सुबह 06:44 बजे (दिल्ली समयानुसार)
(नोट: स्थानीय सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार अलग-अलग शहरों के समय में कुछ मिनटों का अंतर संभव है।)
chhath puja samagri list

सांध्य अर्घ्य की विधि (तीसरा दिन - कार्तिक शुक्ल षष्ठी)

छठ पूजा: सांध्य अर्घ्य सूप और दउरा सामग्री सूची

सामग्री: 
1. बांस का दाउरा (बड़ी टोकरी)
2. बांस या पीतल के सूप (मनोकामना अनुसार 1, 2 या 3)
3. दाउरा ढकने के लिए नया पीला या लाल सूती कपड़ा
4. अर्घ्य देने के लिए पीतल या तांबे का लौटा

सामग्री सजाते समय ध्यान रखने योग्य कुछ खास बातें:

गिनती का महत्व: सूप में रखे जाने वाले फल और ठेकुआ अक्सर जोड़े में (जैसे 2, 4, 6) या शुभ अंकों (5, 7, 11) में रखे जाते हैं।
प्राकृतिक रूप: छठ प्रकृति की पूजा है, इसलिए गन्ना, हल्दी, अदरक और मूली जैसी चीजों को हमेशा पत्तों और जड़ सहित (साबुत) ही सूप में रखा जाता है।
स्वच्छता: सभी फलों और कंदमूलों को धोकर, सुखाकर और शुद्ध कपड़े से पोंछकर ही दउरा में सजाना चाहिए।
chhath puja vidhi

सांध्य अर्घ्य के दिन क्या करें:

पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखें: सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें। प्रसाद (ठेकुआ, कसार आदि) और अर्घ्य की टोकरी तैयार करते समय पूरी शुद्धता का पालन करें।
बांस के सूप और दउरा का उपयोग करें: अर्घ्य देने के लिए बांस से बने सूप और दउरा (टोकरी) का इस्तेमाल करें। इसमें ठेकुआ, गन्ना, नारियल, केला, डाभ नींबू, सेब, हल्दी, अदरक और अक्षत व्यवस्थित रूप से रखें।
सिर पर रखकर और नंगे पैर दउरा ले जाएं: परंपरा के अनुसार, घर का पुरुष सदस्य दउरा को अपने सिर के ऊपर रखकर नंगे पैर घाट तक ले जाए। दउरा को कभी भी कमर के नीचे नहीं रखना चाहिए।
सूर्यास्त से पहले घाट पर पहुंचें: शाम को सूर्यास्त से पर्याप्त समय पहले नदी, तालाब या कृत्रिम घाट पर पहुंच जाएं। घाट पर बनी छठी मैया की वेदी के पास दीप जलाएं और धूप-दीप से पूजन करें।
जल में खड़े होकर अर्घ्य दें: व्रती कमर तक स्वच्छ जल में खड़े होकर हाथ में सूप लेकर सूर्य देव का ध्यान करें। इसके बाद परिवार के सदस्य तांबे या पीतल के लोटे से जल और गाय के कच्चे दूध की धार से सूर्य देव को अर्घ्य दें।
कोसी भरने की परंपरा निभाएं: यदि किसी विशेष मनोकामना के लिए कोसी भरने का संकल्प लिया है, तो सांध्य अर्घ्य के बाद घर के आंगन या घाट पर गन्ने का मंडप बनाकर दीप जलाएं और छठी मैया के पारंपरिक गीत गाएं।
chhathi maiya aarti image

सांध्य अर्घ्य के दिन क्या न करें:

प्रसाद और फलों को जूठा न करें: जब तक सूर्य देव को अर्घ्य न दे दिया जाए, तब तक पूजा के लिए रखे गए फल, ठेकुआ या किसी भी सामग्री को जूठे हाथों से न छुएं और न ही किसी को खाने दें।
प्लास्टिक या स्टील के बर्तन न इस्तेमाल करें: अर्घ्य देने के लिए प्लास्टिक, कांच या स्टील के बर्तनों का प्रयोग वर्जित माना जाता है। हमेशा पीतल, तांबा या बांस के पात्रों का ही उपयोग करें।
तामसिक भोजन और नशे से दूर रहें: छठ के दौरान घर के किसी भी सदस्य को प्याज, लहसुन, मांस-मदिरा या किसी भी प्रकार के तामसिक आहार का सेवन नहीं करना चाहिए।
क्रोध और कटु वचनों से बचें: व्रत के दौरान मन को शांत रखें। किसी के प्रति अपशब्द न बोलें, विवाद न करें और न ही किसी जरूरतमंद का अपमान करें।
अर्घ्य देते समय जल्दबाजी न करें: सूर्य को अर्घ्य देते समय जल की धार धीरे-धीरे और सम्मानपूर्वक गिराएं। इस बात का ध्यान रखें कि अर्घ्य के जल के छींटे पैरों पर न पड़ें।
बिस्तर या पलंग पर न सोएं: 36 घंटे के निर्जला उपवास के दौरान व्रती को पलंग या गद्दे का त्याग कर जमीन पर चटाई या कंबल बिछाकर ही विश्राम करना चाहिए।
chhath puja katha in hindi
अगला लेख
देवउठनी एकादशी से क्या है तुलसी विवाह का संबंध? जानिए धार्मिक मान्यता