1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
  4. Sonia Gandhi ke sitare

लोकसभा चुनाव 2019 भविष्यवाणी : सोनिया गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

election 2019 and astrology
कांग्रेस की प्रतिष्ठित नेता सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपनी पारंपरिक सीट रायबरेली से चुनाव मैदान में हैं। मतदान हो चुका है। नतीजों का इंतजार है। आइए देखते हैं, लोकसभा चुनाव 2019 के लिए क्या कहती है सोनिया गांधी की कुंडली –
 
सोनिया गांधी की कुंडली में जन्म के चंद्रमा से राहु का गोचर हो रहा है। वहीं जन्म के मंगल से शनि और केतु का गोचर शुरू हो रहा है। गोचर का शनि, जन्म के चंद्रमा पर भी सीधी दृष्टि डाल रहा है। इस समय सोनिया गांधी केतु की महादशा के प्रभाव में है। कुंडली में पांचवें घर से बृहस्पति का गोचर होगा।
 
सोनिया गांधी को इस बार बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत थी लेकिन उतनी मेहनत वे कर नहीं सकी।। हालांकि कांग्रेस के पारंपरिक वोटर्स कहीं नहीं जाने वाले हैं। 
 
वे इस बार पीछे रही और कमान पुत्री प्रियंका के हाथ में अधिक रही। फिर भी सितारों का कहना है कि इस बार उनकी जीत का अंतर ज्यादा नहीं रहेगा। 
 
उनके ग्रहों की स्थितियां भी अच्छी नहीं है, लेकिन फिर भी वे सीट बचा लेंगी। जीत का उतना बड़ा अंतर नहीं रह जाएगा। सबसे बड़ी बात तो यह है कि क्या वे अपनी प्रतिष्ठा को सुरक्षित रख सकेंगी तो जवाब है कि उनकी साख इस बार बच्चों के ही हाथ में है, लोगों में तो उनकी लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से गिरेगा। 
अगला लेख
लोकसभा चुनाव 2019 और ज्योतिष : क्या ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस की नैया बचा सकेंगी