सम्बंधित जानकारी
- लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 और ज्योतिष : कितना चलेगा प्रियंका गांधी वाड्रा का जादू
- General Election 2019 : किस दिशा में उग सकता है सत्ता का सूर्य : नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी?
- लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम और ज्योतिष : जानिए कांग्रेस के सितारे, 10 खास बातें
- Astrology Prediction Of Narendra Modi : क्या आप जानना चाहते हैं सितारों के संकेत, पढ़ें विश्लेषण
- क्या कहती है चुनाव 2019 की भविष्यवाणी : 90% सितारे मोदी के बारे में दे रहे हैं कुछ खास संकेत
लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 और ज्योतिष : कहां ले जाएगी अमित शाह के सितारों की बुलंदी
भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गांधीनगर सीट से भाग्य आजमाने उतरे हैं। इस सीट पर इससे पहले लालकृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज कांग्रेस नेताओं को पछाड़कर संसद पहुंच चुके हैं। अमित शाह के लिए यह सीट पूरी तरह से हाथ में है। उनकी हार की कोई गुंजाइश नजर नहीं आती है। फिर भी इस साल शनि-केतु की युति, राहु-केतु का राशि परिवर्तन अमित शाह की कुंडली पर असर डाल रहा है। देखते हैं लोकसभा चुनाव 2019 के लिए क्या कहती है इनकी कुंडली
कन्या लग्न की कुंडली में अभी मिथुन राशि से गुजर रहा राहु जन्म के राहु के ऊपर से गुजर रहा है। जन्म का राहु भी दसवें स्थान में है। वहीं गोचर का शनि अपनी तीसरी दृष्टि से छठे भाव में बैठे शनि को देख रहा है। गोचर यानी की इस समय वृश्चिक राशि का गुरु अपनी सातवीं दृष्टि से जन्म के गुरु को देख रहा है। अभी अमित शाह सूर्य की अंतर्दशा से गुजर रहे हैं।
ग्रहों- गोचर ग्रहों की स्थितियों का आकलन करने पर स्पष्ट है कि अमित शाह के लिए चुनाव जीतना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। वे ना केवल अपनी सीट बल्कि पार्टी के लिए दूसरी जगहों की सीट भी ले जाने में कामयाब होंगे। लोग उनसे प्रभावित होंगे। वोटिंग के दिन चंद्रमा की स्थिति ने भी वोटर्स को अमित शाह के पक्ष में मतदान करने के लिए माहौल बनाया है।
अमित शाह को इस बार ग्रहों का काफी सपोर्ट मिलेगा। वे गांधीनगर की सीट को आसानी से निकाल लेंगे। वहीं जहां-जहां उन्होंने पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया है उन सीटों पर भी बीजेपी को फायदा होगा। असल में अमित शाह के सितारे इतने बुलंद है कि वे डूबती नैया को निकाल लाते हैं।
