हर job में इन 5 soft skills की रहती है डिमांड
Most Demanded Soft Skills 2023
1. कम्युनिकेशन स्किल: किसी भी जॉब के लिए आपको अच्छी कम्युनिकेशन की बहुत ज़रूरत होती है। अधिकतर कंपनियां लोगो में कम्युनिकेशन स्किल को देखती हैं। आप जितनी अच्छी तरह से अपने आईडिया को एक्सप्रेस कर पाएंगे, आप उतनी ही जल्दी सामने वाले से कनेक्ट हो सकते हैं। कई लोगों में कम्युनिकेशन स्किल की कमी होने के कारण उन्हें जॉब नहीं मिलती है।
2. टाइम एंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट: टाइम एंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का मतलब है कि आप किस तरह से अपने समय और काम को मैनेज करते हैं। हर कंपनी कम समय में ज्यादा आउटपुट और फ़ास्ट काम चाहती है। अपने काम के समय को इफेक्टिव तरीके से मैनेज करने को ही टाइम एंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कहा जाता है।
3. इनोवेशन: आज के समय में कॉर्पोरेट कंपनी भी अपने employee से क्रिएटिव वर्क की अपेक्षा करती हैं। इनोवेशन का अर्थ है कि आप किस तरह से सबसे अलग हटके सोचते हैं। साथ ही कंपनी की समस्या को कितने बेहतर तरीके से हैंडल करते हैं। साथ ही आप कैसे नए तरीके से कंपनी की सर्विस या प्रोडक्ट को बेच सकते हैं या प्रेजेंट कर सकते हैं।
4. क्रिटिकल थिंकिंग: क्रिटिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग और डिसीजन मेकिंग ये सभी स्किल हर कंपनी न्यू कैंडिडेट में खोजती है। क्रिटिकल थिंकिंग का अर्थ है कि आप अपनी कंपनी की प्रॉब्लम या किसी बड़े मुद्दे पर कैसा निर्णय और एक्शन लेते हैं। मैनेजर पोस्ट के लिए यह स्किल काफी ज्यादा डिमांड में होती है। साथ ही इस स्किल के लिए कई सेमिनार और वर्कशॉप भी ली जाती हैं।
5. टेक्निकल इनफार्मेशन: कोरोना काल के बाद यह स्किल काफी ज्यादा डिमांड में आई है। इस स्किल के ज़रिए आपको वर्चुअल वातावरण में एक्सपर्ट होने की ज़रूरत है। आपको वर्चुअल वातावरण में टीम वर्क और टेक टूल से संबंधित नॉलेज जैसी चीज़ें आना ज़रूरी है। समय के साथ टेक्निकल सॉफ्ट स्किल भी काफी डिमांड में आ रही हैं।
ये सभी स्किल की रिपोर्ट linkedin ने अपने प्लेटफार्म से ली है। linkedin ने ये एनालिसिस किया है कि कंपनियां सबसे अधिक कौन सी स्किल की डिमांड करती हैं। इन सभी सॉफ्ट स्किल में ये स्किल सबसे ज्यादा डिमांड में हैं।
ALSO READ: Student के लिए 5 finance management tips
