Student के लिए 5 finance management tips
Money Management Tips for Students
1. बजट बनाएं: किसी भी चीज़ की प्लानिंग करने से आप बहुत ऑर्गनाइज़ रहते हैं। महीने के शुरुआत में हमेशा अपना बजट बनाएं। इस बजट में सबसे पहले आपके ज़रूरी खर्चे लिखें जो आपकी डेली लाइफ में हमेशा खर्च होते हैं। इन खर्चों को लिखने के बाद आप देखने की आप कितने पैसे बचा सकते हैं। साथ ही रोज़ आप कितना खर्च कर रहे हैं यह भी अपने बजट में शामिल करें।
2. अपने खर्चों को ट्रैक करें: बजट बनाने के बाद आप अपने खर्चों को रोज़ ट्रैक करें। आप कहां कितना खर्च कर रहे हैं और क्यों कर रहे हैं ये सब आपको पता होना चाहिए। अपने खर्चों पर ध्यान देकर सोचें की आपने किस चीज़ पर फिजूल खर्ची की है। अपने फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें।
3. अपनी वांट्स और नीड्स को अलग करें: आपको वांट्स और नीड्स में तो अंतर पता ही होगा। स्टूडेंट लाइफ में हम कई एसी चीज़ों पर खर्चा करते हैं जिसकी हमे ज़रूरत नहीं होती पर ट्रेंड और फैशन के लिए हम उन्हें खरीद लेते हैं। आपको स्मार्ट वॉच, ब्रांडेड जूते और कपडे जैसी चीज़ों में पैसे खर्च नहीं करने चाहिए। साथ ही कोशिश करें की सिर्फ मेस, घर या हॉस्टल का ही खाना खाएं। फास्ट फूड और कैफे में अपने पैसे बर्बाद न करें।
5. स्टूडेंट डिस्काउंट का फायदा उठाएं: भारत में कई तरह के स्टूडेंट बेनेफिट्स मौजूद हैं। स्टूडेंट बस पास, स्टारबक्स, डोमिनोज जैसे कई स्टूडेंट ऑफर आपको प्रदान किए जाते हैं। इन सुविधा की मदद से आप थोड़े बहुत पैसे बचा सकते हैं। इन सुविधा का फायदा उठाने के लिए हमेशा अपने पास स्टूडेंट आईडी रखें जो कॉलेज की तरफ से दी जाती है।
ALSO READ: क्या हैं सफल लोगों की daily habits
