तुनिशा शर्मा का अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम, शाम को होगा अंतिम संस्कार | tunisha sharma suicide case actress funeral today
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने बीते दिन शूटिंग सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस ने अपने को-एक्टर और बॉयफ्रेंड शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाई। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
तुनिशा की उम्र महज 20 साल थी। तुनिशा सुसाइड केस में पुलिस ने एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड एक्टर शिजान खान को गिरफ्तार कर लिया है। शिजान के खिलाफ तुनिशा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
तुनिशा शर्मा के अचानक निधन से उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा है। देर रात तुनिशा का शव पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि तुनिशा के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। जल्द ही एक्ट्रेस का शव उनके परिवार को सौप दिया जाएगा।
खबरों के अनुसार तुनिशा के शव को मीरा रोड लाया जाएगा, यहां शाम 4 से 4:30 बजे के बीच उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
