1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Actress Tunisha Sharma dead

टुनिशा शर्मा ने मुंबई में शूटिंग के दौरान मेकअप रूम में फांसी लगा कर जान दे दी

Tunisha Sharma suicide
टीवी एक्ट्रेस टुनिशा शर्मा ने मुंबई में शूटिंग के दौरान मेकअप रूम में फांसी लगा कर जान दे दी। टुनिशा की उम्र महज 20 साल थी। उन्होंने बतौर बाल कलाकार करियर शुरू किया था। दबंग 3, फितूर जैसी फिल्मों में भी काम किया था। 
 
अली बाबा दास्ताने काबुल की शूटिंग चल रही थी। इसी बीच टुनिशा ने जान दे दी। उनका शव फांसी पर लटका मिला।

किसी को समझ में नहीं आया कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि टुनिशा ने शूटिंग के दौरान ही इतनी कम उम्र में अपनी जान दे दी। जिसने सुना वो दंग रह गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। 
 
टुनिशा शर्मा ने धारावाहिक, महाराणा प्रताप के जरिये अपना करियर शुरू किया। वह चक्रवर्तीं अशोक सम्राट में राजकुमारी अहिंकारा की भूमिका में भी नजर आईं। फिल्म फितूर में कटरीना कैफ के बचपन की भूमिका का अभिनय किया था। 
अगला लेख
चार्ली चैप्लिन भारतवंशी बंजारे थे, एक चिट्ठी ने खोला रहस्य