साइना नेहवाल के रूप में श्रद्धा कपूर का फर्स्ट लुक | Shraddha Kapoor-s first look as Saina Nehwal
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर बायोपिक बनने जा रही है। 22 सितम्बर से शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
फिल्म एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इसमें साइना नेहवाल की भूमिका निभा रही हैं। साइना के रूप में श्रद्धा का फर्स्ट लुक जारी हुआ है। श्रद्धा इसमें बिलकुल खिलाड़ी की तरह नजर आ रही हैं।
बैडमिंटन कोर्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद जिस तरह खिलाड़ी अपनी भावनाओं को दर्शाता है कुछ उसी तरह का अंदाज श्रद्धा का नजर आ रहा है।
श्रद्धा बिलकुल लीन लुक में हैं जैसे बैडमिंटन खिलाड़ी होते हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू होने के पहले श्रद्धा ने काफी मेहनत भी की थी।
फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं जबकि निर्माता हैं भूषण कुमार।
