सम्बंधित जानकारी
- सलमान खान और शाहरुख खान कर सकते हैं साथ में फिल्म, इस फिल्ममेकर की है प्लानिंग
- रजनीकांत और अक्षय की फिल्म 2.0 का ट्रेलर रिलीज, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे
- जीरो : इस प्रसिद्ध वैज्ञानिक से प्रभावित है अनुष्का का किरदार!
- इलाज के साथ-साथ न्यूयॉर्क की खूबसूरती का मजा ले रहे हैं ऋषि कपूर
- बॉलीवुड के खलनायक शक्ति कपूर करना चाहते हैं पारिवारिक फिल्मों में काम
सबके सामने कैटरीना कैफ की जैकेट उतार दी शाहरुख खान ने
मौका था फिल्म ज़ीरो के ट्रेलर लांच का। लोग जमा हो चुके थे। शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा और निर्देशक आनंद एल राय सामने बैठ सवालों के जवाब दे रहे थे।
अचानक शाहरुख खान उठे और कैटरीना के पास गए। कान में कुछ कहा और कैटरीना की जैकेट उतार दी।
वापस आकर अपनी जगह पर बैठे और कहा कि खूबसूरती को ढंकना नहीं चाहिए। कैटरीना मुस्कुरा दीं।
इसके बाद शाहरुख ने वो जैकेट पहन ली। कैटरीना ने उन्हें पलटने को कहा। जैकेट के पीछे लिखा था - द बेड गाय। शाहरुख को यह बात पता ही नहीं थी और वे मजे से फोटो खिंचवा रहे थे।
