1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. zero anushka sharma character inspired by scientist stephen hawkings

जीरो : इस प्रसिद्ध वैज्ञानिक से प्रभावित है अनुष्का का किरदार!

Zero
शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म जीरो का ट्रेलर 2 नवंबर को रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में शाहरुख एक बौने किरदार बउआ सिंह के रूप में नजर आने वाले हैं।
 
अनुष्का शर्मा एक विकलांग महिला के किरदार में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि अनुष्का का यह किरदार प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग से प्रभावित है। फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर में अनुष्का शर्मा ठीक उसी तरह की व्हीलचेयर पर नजर आ रही हैं जैसे स्टीफन अपनी इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर पर नजर आते थे। 
 
अनुष्का भी फिल्म में फिजिकली चैलेंज्‍ड किरदार निभा रही हैं। वो जिंदगी को खुलकर जीना जानती हैं और चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। अनुष्‍का ने अपने किरदरर में शानदार अदाकारी से जान भर दी है। 
 
स्टीफन हॉकिंग न्यूरोन नाम की एक बीमारी से पीड़ित थे और उन्हें इधर से उधर जाने और लोगों से बात करने में किसी की मदद की जरूरत होती थी। आनंद एल राय के डायरेक्‍शन में बनी फिल्‍म 'जीरो' 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
अगला लेख
रजनीकांत और अक्षय की फिल्म 2.0 का ट्रेलर रिलीज, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे