1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sania Mirza, Shirish Kunder, Mirza Ghalib

बेटा हुआ तो सानिया मिर्जा रख सकती हैं यह नाम

सानिया मिर्जा
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया के जरिये बताया कि वे मां बनने वाली हैं। इसके बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। 
 
फराह खान के पति शिरीष कुंदर अटपटे ट्वीट करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सानिया को बधाई देते हुए ट्विट किया कि यदि बेटा होता है तो उसका नाम रखना गालिब। मेरी मिर्जा गालिब से मिलने की हमेशा से इच्छा रही है। 
 
सानिया ने इस ट्वीट का जवाब दिया कि वे इस नाम पर भी विचार करेंगी क्योंकि वे भी मिर्जा गालिब से मिलना चाहती हैं। 
 
शिरीष ने जानेमन और जोकर जैसी फिल्में निर्देशित की हैं जो बुरी तरह फ्लॉप रही थीं। इसके बाद शाहरुख और उनके बीच हुआ विवाद भी सुर्खियों में आया था। 
अगला लेख
अगले मुन्नाभाई रणबीर कपूर होंगे!