1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. deepika padukone shares third trimester pregnancy struggles viral instagram

दूसरी बार मां बनने जा रहीं दीपिका पादुकोण, तीसरे ट्राइमेस्टर की मुश्किलें कीं शेयर

Deepika Padukone pregnancy
बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत और खास दौर को एन्जॉय कर रही हैं। बेटी दुआ के जन्म के बाद, दीपिका और रणवीर सिंह जल्द ही अपने घर में एक और नन्हे मेहमान का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 
 
दीपिका अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने तीसरे ट्राइमेस्टर के मुश्किलों और प्यारे पलों को फैंस के साथ शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। दीपिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक मजेदार रील शेयर की है। 
इस वीडियो में दीपिका खुद नजर नहीं आईं, लेकिन यह रील उनकी मौजूदा स्थिति और प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर की चुनौतियों को बेहद मजेदार अंदाज में दिखाया है। वीडियो में एक प्रेग्नेंट महिला आधी नींद में बार-बार उठकर वॉशरूम जाती हुई दिखाई दे रही हैं। 
 
दीपिका ने इस रील के साथ एक अपसाइड-डाउन स्माइली फेस इमोजी लगाया, जो यह साफ बयां करता है कि वह भी आजकल रातों की नींद खराब होने और इस शारीरिक थकावट से गुजर रही हैं। दीपिका ने यह स्टोरी शेयर की, सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उन पर प्यार की बौछार कर दी। 
 
एक फैन ने लिखा, 'दुआ का भाई या बहन जल्द ही आने वाला है। यू गॉट दिस, दीपिका!' वहीं एक अन्य यूजर ने भावुक होकर कमेंट किया, 'मेरी क्वीन की मदद के लिए काश मैं वहां होता।' फैंस इस बात से बेहद खुश हैं कि दीपिका अपनी इस खूबसूरत जर्नी की छोटी-छोटी झलकियां उनके साथ साझा कर रही हैं।
साल 2024 में दीपिका और रणवीर ने अपनी नन्ही परी 'दुआ' का दुनिया में स्वागत किया था। जब दुआ एक साल की हुईं, तब इस कपल ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर की थीं, जिन पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। वहीं, इस साल की शुरुआत में इस कपल ने बेहद अनोखे अंदाज में अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा की। 
 
प्रेग्नेंसी के साथ-साथ दीपिका अपने वर्क फ्रंट को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं। आने वाले समय में वे कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ 'किंग' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के साथ 'राका' में भी दिखेंगी। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें