गुरुवार, 19 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan smokes cigarette while host bigg boss ott season 2 photo viral
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 10 जुलाई 2023 (11:18 IST)

'बिग बॉस ओटीटी 2' के सेट पर सिगरेट पीते दिखे सलमान खान! यूजर्स ने लगाई क्लास

'बिग बॉस ओटीटी 2' के सेट पर सिगरेट पीते दिखे सलमान खान! यूजर्स ने लगाई क्लास | salman khan smokes cigarette while host bigg boss ott season 2 photo viral
salman khan viral photo: सलमान खान इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 2' को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। सलमान हर हफ्ते इस शो के वीकेंड का वार एपिसोड में कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आते हैं। हाल ही में शो का तीसरा वीकेंड का वार एपिसोड टेलिकास्ट हुआ है। लेकिन इस दौरान सलमान ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद दर्शकों ने उनकी ही क्लास लगा दी है।
 
दरअसल, 'बिग बॉस ओटीटी 2' के सेट से सलमान खान की सिगरेट पीते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि सलमान खान होस्टिंग के दौरान सिगरेट पी रहे थे लेकिन शो की एडिटिंग टीम की गलती की वजह से ये प्रसारित हो गया। 
 
वायरल हो रही तस्वीर में सलमान 'बिग बॉस' के सेट पर खड़े नजर आ रहे हैं। नकी उंगलियों के बीच सिगरेट दिख रही है। 'बिग बॉस' शो से जुड़ी खबरें देने के लिए मशहूर 'बिग बॉस तक' ने सलमान खान की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें बताया गया है, कल एडिटर ने गलती से कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करते समय हाथ में सिगरेट पकड़े हुए सलमान खान का एक शॉट शामिल कर दिया। बेचारे का काम तो गया अब। फायर समझो।'
 
इस तस्वीर के वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने सलमान पर निशाना साध दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'पिछले ही हफ्ते सलमान खान आकंक्षा पुरी और जद हदीद को अपने कल्चर के बारे में समझा रहे थे। अब खुद क्या कर रहे हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'अच्छा तभी कल के एपिसोड में भाई की आंखें एकदम लाल थी।'
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
नितेश तिवारी की 'रामायण' से आलिया भट्ट बाहर, अब यह साउथ एक्ट्रेस बनेंगी सीता!