सम्बंधित जानकारी
- 11 वर्ष छोटे पुरुष के साथ रिलेशनशिप का मलाइका अरोरा कर सकती हैं ऐलान!
- मैं इमोशनल हूं, मजाकिया हूं, साथ में अच्छा इंसान भी हूं : धर्मेन्द्र से वेबदुनिया की एक मुलाकात
- सलमान खान और दीपिका पादुकोण इस फिल्म में साथ आएंगे नजर
- सलमान खान की 'भारत' छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने साइन की हिंदी फिल्म!
- सलमान खान के बाद दूसरे नंबर पर पहुंचे अक्षय कुमार, अजय-शाहरुख पीछे
गोआ से शुरू होगा सलमान का शो बिग बॉस 12
टीवी शो बिग बॉस की भले ही कितनी भी आलोचनाएं की जाए, लेकिन इस बात से इनकार नहीं है कि यह शो बेहद लोकप्रिय है और इसी कारण लगातार यह देखा जा रहा है। कुछ दिनों में इसका 12वां सीजन शुरू होने जा रहा है और हमेशा की तरह इस बार भी शो को होस्ट करेंगे सलमान खान। जब से इस शो से सलमान जुड़े हैं शो की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है।
हर बार कुछ नया इस शो में किया जाता है ताकि दर्शकों को चौंकाया जाए और उनका भरपूर मनोरंजन हो। शो इस बार गोआ में लांच किया जाएगा। शो के मेकर्स गोआ में एक पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। सलमान भी मौजूद रहेंगे और गोआ में भव्य पैमाने पर शो को शुरू किया जाएगा।
शो की इस बार की थीम है 'विचित्र जोड़ी'। इस बार बिग बॉस हाउस में कुछ कपल्स नजर आएंगे। कुछ सिंगल दिखाई देंगे जिनकी जोड़ी बनाई जाएगी। 21 प्रतियोगियों के शो में हिस्सा लेने की खबर है।
बताया जा रहा है कि कुछ नामी लोग भी इस शो में नजर आ सकते हैं। फिलहाल मेकर्स ने नाम छिपा कर रखे हुए हैं क्योंकि कुछ लोगों से बातचीत अंतिम दौर में है। कुल मिलाकर बिग बॉस 12 का फैंस को इंतजार है।
