1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. richie mehta directed phoolan tiff 2026 standing ovation

TIFF में छाई रिची मेहता की 'फूलन', वर्ल्ड प्रीमियर पर मिला स्टैंडिंग ओवेशन

Richie Mehta
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड-विनिंग डायरेक्टर रिची मेहता की फिल्म को TIFF के प्रेस्टिजियस स्पेशल प्रेजेंटेशन सेक्शन के हिस्से के तौर पर आइकॉनिक प्रिंसेस ऑफ वेल्स थिएटर में शोकेस किया गया। इस हिंदी एक्शन-ड्रामा में स्नेहा कुमारी ने फूलन देवी का लीड रोल निभाया है। जबकि, अनुराग ठाकुर, विक्रम प्रताप सिंह, आकाश दहिया, प्रतीक पचौरी, और देव दत्त बुधोलिया भी अहम रोल में हैं।
 
फिल्म को एडिशन्स रॉबर्ट लाफोंट द्वारा प्रकाशित फूलन देवी की ऑटोबायोग्राफी, “आई, फूलन देवी: द ऑटोबायोग्राफी ऑफ इंडियाज बैंडिट क्वीन, पर बनाया गया है। फिल्म उनकी जिंदगी के एक अहम हिस्से की कहानी पेश करती है, जो 48 घंटे तक चले एक खौफनाक घेराबंदी पर केंद्रित है, जिसमें वह 2,000 हथियारबंद लोगों के सामने डटकर खड़ी रहती हैं।
जाने माने फिल्म मेकर रिची मेहता द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई अमेजन ओरिजिनल मूवी फूलन का वर्ल्ड प्रीमियर 51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में किया गया जहां पर फिल्म को 2,000 से ज़्यादा दर्शकों द्वारा स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया। स्पेशल प्रेजेंटेशन सेक्शन के हिस्से के रूप में स्क्रीन की गई इस फिल्म ने फेस्टिवल में मौजूद सभी दर्शकों को काफी इंप्रेस ही नहीं किया बल्कि इसने टोरंटो के सबसे मशहूर कल्चरल लैंडमार्क में से एक, मशहूर प्रिंसेस ऑफ़ वेल्स थिएटर में क्रिटिक्स और सिनेफाइल्स द्वारा खूब सराहना हासिल की।
 
फूलन 48 घंटे की घेराबंदी में फंसी फूलन देवी नाम की एक महिला की कहानी है। बता दें कि यह एक एक्शन ड्रामा है, जिसमें फूलन के जीवन में घटी सभी घटनाओं को कैद किया गया है। फिल्म को एडिशन्स रॉबर्ट लाफोंट द्वारा प्रकाशित फूलन देवी की ऑटोबायोग्राफी, “आई, फूलन देवी: द ऑटोबायोग्राफी ऑफ इंडियाज बैंडिट क्वीन, पर बनाया गया है। यह कहानी एक युवा महिला की है, जिसने अपने जीवन में बहुत कुछ सहा था और फिर समय आने पर लोगो द्वारा थोपे गए सोच की दीवारों को तोड़ा भी था। उसने अपनी किस्मत कई बाधाओं के बावजूद खुद लिखी थी। 
 
वर्ल्ड प्रीमियर के बारे में बात करते हुए, राइटर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रिची मेहता ने कहा, फूलन देवी की कहानी एक ऐसी कहानी है जिसे बिना कोई कंप्रोमाइज किए बताया जाना चाहिए। मैं फूलन देवी की जिंदगी की एक बेहद खास हिस्से की तरफ खींचा चला गया, उसे समय जब दुनिया उनका नाम नहीं जानती थी तब उन्हें गलत नजरिए में रखकर एक मिसअंडरस्टूड लीजेंड के रूप में देखा गया था। 
 
उन्होंने कहा, ऐसे में मुझे लगा की पुरानी बातों को हटाकर असल में जो इंसान है उसकी कहानी को सामने लेकर आना चाहिए। उनकी कहानी के केंद्र में मुश्किलों का सामना करने, सम्मान की खोज, और अपनी खुद की आवाज़ उठाने का साहस करना जैसे थीम है जो की आज भी टाइमलेस हैं। ये बातें आज भी उतनी ही मजबूती से लोगों से जुड़ती हैं, जितनी उस वक्त जुड़ती थीं, फिर चाहे संस्कृति या जगह कोई भी हो। इसलिए मुझे लगा कि यह सही वक्त है कि उनकी कहानी को पर्दे पर लाया जाए। 
 
रिची मेहता ने कहा, ‘पोचर’ से लेकर ‘फूलन’ तक, अमेजन MGM स्टूडियोज़ मेरे लिए एक सच्चा क्रिएटिव पार्टनर रहा है, जो एक फिल्ममेकर की सोच पर भरोसा करता है और ऐसी कहानियों को वह ग्लोबल प्लेटफॉर्म देता है, जिसकी वे हकदार हैं। TIFF में दर्शकों को अपनी सीटों से खड़े होकर, इस कहानी से भावुक होते देखना मेरे लिए यह बताने के लिए काफी है कि फूलन की कहानी ठीक उसी तरह लोगों तक पहुंची है, जैसी हम चाहते थे। मुझे उम्मीद है कि मैंने उनकी आवाज और उनकी कहानी के साथ पूरा न्याय किया है, ठीक वैसे ही जैसे वह चाहती थीं कि दुनिया उन्हें जाने।
प्रीमियर के बारे में बात करते हुए, प्राइम वीडियो, इंडिया की SVOD बिज़नेस की डायरेक्टर और हेड, शिलांगी मुखर्जी ने कहा , “रिची मेहता के साथ हमारा कनेक्शन पोचर के समय से है। पोचर एक बहुत ही पर्सनल प्रोजेक्ट था, यह क्रिटिक्स द्वारा सराहा गया इंडियन ओरिजिनल्स में से एक बन गया। सच के लिए मजबूत कमिटमेंट रिची की असली पहचान है। वह किसी तरह का बज नहीं फैलाते बल्कि शांति से कहानी को पूरी ईमानदारी के साथ सभी के सामने पेश करते हैं।
 
शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा, कंवल कोहली और रिची मेहता द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘फूलन’, नमः पिक्चर्स की प्रोडक्शन है। TIFF में वर्ल्ड प्रीमियर के बाद यह हिंदी एक्शन ड्रामा जल्द ही भारत और दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पा. रंजीत की पहली पैन-इंडिया फिल्म ‘वेट्टुवम’ का हुआ ऐलान, 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगा बड़ा खुलासा