सम्बंधित जानकारी
- Box Office पर जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' का कैसा रहा दूसरा दिन
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की गोल्ड का कैसा रहा दूसरा दिन
- 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली टॉप 10 मूवीज़, अक्षय की 5 फिल्में
- सत्यमेव जयते : फिल्म समीक्षा
- मणिकर्णिका की कहानी दर्शाने के लिए उत्साहित हैं क्वीन कंगना
प्रियंका चोपड़ा 18 अगस्त को करने वाली हैं सगाई, चल रही हैं तैयारियां!
निक जोनस को घुमाने के लिए प्रियंका चोपड़ा जब भारत लाई थीं तब ही खबरचियों ने सूंघ लिया था कि प्रियंका और निक में बात दोस्ती से बढ़ कर है। दोनों हाथ में हाथ डाले भारत दर्शन करते रहे। सगाई के नाम सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़कर प्रियंका ने अपने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी। हालांकि भारत को छोड़ने के पीछे एक हॉलीवुड फिल्म का लालच था, लेकिन अब वो हॉलीवुड मूवी अटक गई है।
ALSO READ: गोल्ड : फिल्म समीक्षा
इन दिनों निक परिवार सहित भारत आए हैं और जिस तरह की तैयारी के साथ आए हैं उससे लग रहा है कि प्रियंका के साथ वे अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हुए सगाई कर लेंगे। खबर है कि प्रियंका और निक 18 अगस्त को सगाई कर सकते हैं। तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं।
बताया जा रहा है प्रियंका चोपड़ा की कल सगाई पार्टी भी होगी जिसके लिए मेहमानों को निमंत्रण दिया जा चुका है। इसमें बॉलीवुड के कई लोग भी शरीक होंगे। दूसरी ओर ये भी संभव है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के निधन के कारण ज्यादा हो-हल्ला न मचाते हुए सिंपल तरीके से सगाई कर ली जाए।
अगला लेख
