Sat, 27 Jun 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Mauni Roy, Photoshoot, Gold

'गोल्ड' की मौनी रॉय का ग्लैमरस लुक

मौनी रॉय
टीवी क्वीन से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी मौनी रॉय ने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है जिसकी एक तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस पर उनका बोल्ड अवतार देखने को मिला। फोटो में मौनी ने ऑफ शोल्डर ड्रेस पहना है और अपने लाल रंग बालों के साथ इतरा रही हैं। मौनी ने तस्वीर के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है। 
 
मौनी रॉय उनकी पहली फिल्म 'गोल्ड' में अक्षय कुमार के साथ नज़र आने वाली है। 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' से लेकर 'नागिन' तक के सफर में लोगो ने उनका अलग अलग रूप देखा है। उसके अचानक बाद इस हॉट अवतार में उन्हें देखना उनके फैंस के लिए वाकई मज़ेदार होगा।
 
'गोल्ड' रीमा कागती द्वारा निर्देशित फिल्म है जो ओलंपिक में स्वतंत्र भारत के रूप में पहली ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। अगले साल 15 अगस्त तक इस फिल्म के रिलीज होने की संभावना है।  
ये भी पढ़ें
जॉन अब्राहम करेंगे एक धांसू थ्रिलर