चार बड़ी फिल्में सलमान खान ने ठुकराई, नहीं बनना था ऐश्वर्या रॉय का भाई
सलमान खान ने 4 बड़ी फिल्में ठुकराई, नहीं बनना था ऐश्वर्या का भाई... सलमान खान बेहद मूडी हैं और उन्हें भी नहीं पता रहता है कि वे अगले पल क्या करेंगे। वे बड़े सितारे हैं। जितनी फिल्म उन्होंने स्वीकृत की है उससे ज्यादा वे ठुकरा चुके हैं क्योंकि ढेर सारे ऑफर्स उनके पास रोजाना आते हैं।
यहां बात करते हैं 4 ऐसी फिल्मों की जिन्हें सलमान ने ठुकरा दिया। ऐसी फिल्में और रोल जिन्हें हर कलाकार करना चाहता है, लेकिन सल्लू ये फिल्में नहीं कर पाएं और बाद में ये फिल्में यादगार साबित हुईं।
बाज़ीगर (1993)
फिल्म के निर्देशक अब्बास-मस्तान इस फिल्म का ऑफर लेकर सबसे पहले सलमान खान के पास ही गए थे। सलमान को शायद नकारात्मक रोल जमा नहीं। उन्होंने अब्बास-मस्तान से शाहरुख खान को लेने की सलाह दी और शाहरुख को राजी भी कर लिया। बाद में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और शाहरुख का यह स्टार बनने की दिशा में पहला कदम था।
जोश (2000)
मंसूर खान ने अपने चचेरे भाई आमिर खान की जगह सलमान खान लेने का मन बनाया। मैक्स का रोल उन्हें ऑफर किया गया। सलमान खान वो तारीख नहीं दे पाए जो मंसूर चाहते थे। एक बार फिर सलमान के हाथों से फिल्म फिसल कर शाहरुख के पास गई। वैसे कहा जाता है कि सलमान ने यह फिल्म इसलिए ठुकराई क्योंकि वे ऐश्वर्या के भाई नहीं बनना चाहते थे। डेट्स की समस्या तो सिर्फ बहाना थी।
mgid
कल हो न हो (2003)
सलमान और शाहरुख को लेकर करण जौहर 'कल हो न हो' बनाना चाहते थे। सलमान को रोहित पटेल का किरदार ऑफर किया गया। सलमान ने यह फिल्म ठुकरा दी। उन्हें करण और शाहरुख की दोस्ती के बारे में अच्छे से मालूम था। सलमान को महसूस हुआ कि शाहरुख का रोल भारी है और वे दोयम दर्जे की भूमिका नहीं करना चाहते थे। बाद में सलमान को ऑफर की गई भूमिका सैफ अली खान ने निभाई।
aniview
चक दे इंडिया (2007)
हॉकी प्रशिक्षक कबीर खान का रोल सलमान को ही पहले ऑफर किया गया था, लेकिन डेट्स की समस्या आड़े आ गई। एक बार फिर सलमान की फिल्म शाहरुख के हाथ में आ गई। इसे शाहरुख के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है।