1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Karishma Kapoor, Sanjay Kapur, Priya Sachdev

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर बनने वाले हैं पापा

करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच चले लंबे विवाद के बारे में सभी जानते हैं। दोनों की शादी ठीक नहीं चली और आखिरकार तलाक पर ही खत्म हुई। इसके बाद संजय ने प्रिया सचदेव के साथ शादी की। 
 
खबर है कि संजय के घर नया मेहमान आने वाला है। प्रिया जल्दी ही बच्चे को जन्म देने वाली है। संभवत: दिसम्बर में वे मां बन जाएं। 
 
संजय की यह तीसरी शादी है। वहीं प्रिया की यह दूसरी शादी है। प्रिया की पहली शादी से एक बेटी है। दूसरी ओर संजय को दूसरी शादी से दो बच्चे (एक बेटा, एक बेटी) हैं। दोनों बच्चे करिश्मा के ही साथ रहते हैं। 
 
करिश्मा और संजय ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए थे। करिश्मा ने बताया था कि संजय ने उन्हें किस तरह से परेशान किया था। 2016 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। 
 
संजय कपूर बड़े बिजनेसमैन हैं जबकि प्रिया मॉडल रह चुकी हैं। 
अगला लेख
सलमान खान की 'भारत' से जुड़ा ये बड़ा स्टार