1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kantara 4 years complete hombale films 9 siima awards rishab shetty

‘कांतारा’ के 4 साल पूरे, SIIMA में 9 अवॉर्ड जीतकर होम्बले फिल्म्स ने फिर दिखाया अपना जलवा

Kantara 4 years
होम्बले फिल्म्स सच में भारत के सबसे बड़े पैन-इंडिया प्रोडक्शन हाउस में से एक है, जिसने भारतीय सिनेमा को कई सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं। फिल्म ने अब तक अपने एक्स्ट्राऑर्डिनरी काम के लिए कई अवॉर्ड्स हासिल किए हैं, ऐसे में इसने हाल ही में SIIMA अवॉर्ड्स में अपना जलवा दिखाया। कांतारा ने इस अवॉर्ड शो में कुल 9 अवॉर्ड्स अपने नाम किए। 
 
'कांतारा' जो 30 सितंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई, वह देखते ही देखते एक कन्नड़ एक्शन-थ्रिलर फिल्म से पूरे देश भर में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई। जहां इस फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट करने के साथ इसमें सप्तमी गौड़ा और किशोर के साथ बतौर लीड  काम भी किया था। 
 
वहीं, विजय किरागंदूर ने भूमिका भी निभाई। इस फ़िल्म को इसे प्रोड्यूस भी किया था। कर्नाटक के तटीय इलाके से नाता रखने वाली यह कहानी खुद में इंसानी लालच, वन की जमीन के संरक्षण और 'भूता कोला' जैसी पवन लोक परंपराओं के बीच होने वाले टकराव को लिए हुए है। फिल्म ने अपनी बिल्कुल नई और कभी न देखी गई कहानी से लेकर जबरदस्त क्लाइमेक्स तक से दर्शकों को बेहद प्रभावित किया।
फिल्म के शानदार सफल चार सालों का जश्न मनाते हुए, मेकर्स ने इस उपलब्धि को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए, फ़ैन्स के साथ अपनी जीत को साझा किया है। ऋषभ शेट्टी का आइकॉनिक दिव्य अवतार में एक खास पोस्टर शेयर करते हुए, होम्बले फ़िल्म्स ने लिखा है, एक डिवाइन ब्लॉकबस्टर फिल्म के 4 शानदार साल पूरे होने का जश्न। यह हमारे दिलों में एक खास जगह रखने वाली एक ऐसी यादगार फिल्म है। हम उन अनोखे दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने 'कांतारा' को एक कभी न भूलने वाले सिनेमैटिक स्पेक्टिकल्स में बदल दिया।
 
हमेशा से होम्बले फिल्म असली भारतीय कहानियों को अपना समर्थन के में आगे रही है। उसी सोच का 'कांतारा' एक बड़ा और सफल उदाहरण है, जिसने प्रोडक्शन हाउस के लिए समृद्ध सांस्कृतिक कहानियों को समर्थन करते रहने का रास्ता खोल दिया।
 
अपनी इसी विरासत को आगे शानदार तरीके से बढ़ाते हुए, होम्बले ने कुछ समय पहले 'महावतार नरसिम्हा' जैसे इंपैक्टफुल प्रोजेक्ट्स को समर्थन किया है। जिसके बाद अब उन्होंने ओवरसीज में फिल्म 'हनुमान अंश' के डिस्ट्रीब्यूट की कमान संभाली है, जिसकी वजह से न सिर्फ भारत की शानदार कहानियाँ ग्लोबल लेवल तक पहुँची रही हैं बल्कि बड़े लेवल पर पसंद भी की जा रही हैं। 
 
गहराई से स्थानीय संस्कृति से जुड़ी कहानी के रूप में शुरू हुई यह फिल्म देश भर में शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही। इस तरह से एक बार फिर यह साबित हो गया कि सच्ची कहानी कहने के लिए भाषा कोई रुकावट नहीं होती।  होम्बले फिल्म्स एक तरफ 'कांतारा' के चार साल पूरे होने का जश्न मना रही है, वहीं दूसरी तरफ इसके आने वाले प्रीक्वल 'कांतारा: चैप्टर 1' के लिए दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ता नजर आ रहा है। बता दें कि यह फिल्म कहानी की शुरुआत कैसे होती है इसकी झलक फैंस को दिखाने वाली है।
 
इसके अलावा, होम्बले फिल्म्स फिल्म 'हनुमान अंश' को ओवरसीज में भी डिस्ट्रीब्यूट कर रही है, जिससे इसकी दिव्य कहानी दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचने के साथ उनके दिल को छू रही है। होम्बले फिल्म्स भारत के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक है, जिसने KGF फ्रैंचाइज़ी, कांतारा, सालार फ्रैंचाइज़ी और महावतार नरसिम्हा के जरिए देश की कुछ सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्में दी हैं, जिसमें इनके ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइज़ी भी शामिल हैं। 
 
इस प्रोडक्शन हाउस ने अपनी सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों के ज़रिए, इंडियन सिनेमा की दुनिया में लगातार नए बेंचमार्क सेट किए हैं, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए अपना सबसे बड़ा योगदान भी दिया है।
 
होम्बले फिल्म्स ने ‘महावतार नरसिम्हा’ के साथ  भारत की बेहतरीन एनिमेटेड फिल्मों में से एक दी है। इस फिल्म के जरिए उन्होंने देश में एनीमेशन को एक नया स्टैंडर्ड सेट किया है और साथ ही अपनी सांस्कृतिक जड़ों को भी जोड़े रखा है। पिछले कुछ सालों में कंपनी ने तेलुगु और मलयालम सिनेमा समेत दूसरी इंडियन फिल्म इंडस्ट्रीज में भी अपनी पहुंच बढ़ाई है।
 
फिल्मों की शानदार लाइन अप की बात करें तो, प्रोडक्शन हाउस के पास सालार: भाग 2 - शौर्यंगा पर्व, महावतार परशुराम, सूर्या 48, येतो का नाय और ऋतिक रोशन के साथ अपकमिंग कोलैबोरेशन शामिल है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'श्रीराम को क्लिंट ईस्टवुड बना दिया', रामायण के एक्शन सीन्स पर मुकेश खन्ना ने जताई नाराजगी