सम्बंधित जानकारी
- क्या नरगिस फाखरी प्रेग्नेंट हैं? मीडिया से छिपा रही हैं चेहरा
- 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बावजूद अक्षय कुमार की 'गोल्ड' हिट नहीं कहलाई
- करीना कपूर के हॉट लुक ने किया सभी को दंग
- ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान को लेकर आमिर खान की स्पेशल प्लानिंग, 400 करोड़ रुपये पर नजर
- महाभारत के लिए आमिर ने चुना प्रभास को, द्रौपदी के लिए भी हीरोइन फाइनल
रितिक द्वारा फ्लर्ट किए जाने वाली खबरों पर दिशा पटानी ने दिया करारा जवाब
रितिक सबसे प्रतिष्ठित लोगों में से एक हैं जिनसे मैंने अभी तक मुलाकात की है
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने रितिक रोशन द्वारा फ़्लर्ट किए जाने वाली खबरों को ख़ारिज करते हुए सुपरस्टार को "सम्मानित" व्यक्तियों में से एक बताया है। ऐसी खबरें थीं कि दिशा ने एक प्रोजेक्ट से अपने हाथ खींच लिए हैं क्योंकि रितिक ने कथित रूप से उनके साथ फ़्लर्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन दिशा ने इस खबर को "बेतुकी और गैर जिम्मेदार गपशप" क़रार किया है।
दिशा ने स्टेटमेंट में कहा "रितिक सर और मेरे बारे में बेतुकी और गैर जिम्मेदार गपशप ने तूल पकड़ा हुआ है। मैं यह कहना चाहूंगी कि यह पूरी तरह से असत्य है और मैंने जो उनसे थोड़ी बातचीत की है, उसके आधार पर कहना चाहूंगी कि वे प्रतिष्ठित और मजेदार लोगों में से एक हैं। यह एक व्यक्ति के रूप में उनके प्रति मेरा सम्मान है जो मैं इस ख़बर का जवाब दे रही हूं। उनके साथ किसी भी प्रोजेक्ट से बाहर निकालने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है।
25 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उनके दिल में रितिक के लिए बहुत सम्मान है और रितिक के साथ काम करने की इच्छा उनकी सूची में सबसे ऊपर है। दिशा वर्तमान में अली अब्बास ज़फर की "भारत" की शूटिंग कर रही हैं, जो उनकी अगली रिलीज है।
