1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Faroq shaikh Google doodle

गूगल ने फारुख शेख के जन्मदिन पर बनाया डूडल

Faroq shaikh
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर जानकारी प्रदाता इंटरनेट साइट गूगल ने बीते जमाने के शानदार अभिनेता फारुख शेख के जन्मदिन पर डूडल बनाकर उन्हें अपनी तरफ से अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। रविवार को उनका 70वां जन्मदिन है।
 
उनका जन्म 25 मार्च 1948 को गुजरात के अमरोली में हुआ था और उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट मैरी स्कूल तथा सेंट जेवियर्स कॉलेज से की थी। उन्होंने कानून की पढ़ाई सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ लॉ से की थी।
 
उन्हें 1970 और 1980 के दशक की फिल्मों में अभिनय के कारण प्रसिद्धि मिली। वे कला सिनेमा में अपने अभिनय के लिए प्रसिद्ध थे जिसे समानांतर सिनेमा भी कहा जाता है। उन्होंने सत्यजीत राय और ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में भी काम किया। दुबई में 27 दिसंबर 2013 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। (वार्ता) 
अगला लेख
जॉर्डन के लोगों की जिंदगी में रच-बस गया है बॉलीवुड