1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Actor Irfan Khan, Ayurvedic treatment

इरफान खान आयुर्वेद के किसी डॉक्टर से नहीं ले रहे हैं सलाह

Actor Irfan Khan
मुंबई। न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित चल रहे अभिनेता इरफान खान के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि अभिनेता अपना आयुर्वेदिक इलाज नहीं करा रहे हैं। प्रवक्ता ने मीडिया में आ रही उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि अभिनेता आयुर्वेद के चिकित्सक वैद्य बालेंदु प्रकाश से परामर्श ले रहे हैं। प्रकाश ने स्टीव जॉब्स का इलाज किया था।


प्रवक्ता ने बताया कि अभिनेता ने एक बार अपने स्वास्थ्य को लेकर वैद्य से बात की थी। इसके बाद उनसे कोई सलाह या मशविरा नहीं लिया गया। इरफान के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, किसी की बीमारी को प्रचार या अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल करना अस्वीकार्य है।

इरफान के पिछले बयान के आधार पर हमें उनकी निजता का आदर करना चाहिए और आगे के बयान के लिए अभिनेता या उनकी पत्नी का इंतजार करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि 51 वर्षीय अभिनेता ने हाल ही में कहा था कि वे इलाज के लिए विदेश जा रहे हैं। (भाषा)