1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone shared picture with ranbir kapoor

रणवीर सिंह से शादी तय होने के बाद रणबीर कपूर के साथ दीपिका ने शेयर की फोटो

रणबीर कपूर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की हाल ही में खबर आई है कि वे इस वर्ष ही नवंबर में शादी करने वाले हैं। लेकिन लगता है दीपिका अपने एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को भुली नहीं है अब तक। 
 
दरअसल हाल ही में दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर के साथ अपनी एक पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर की है। ऐसे में लगता है दोनों अब भी एक-दूसरे को पसंद करते हैं। हालांकि दोनों अब काफी अच्छे दोस्त हैं और अपनी लाइफ में खुश हैं। तो आखिर दीपिका ने अचानक रणबीर के साथ यह तस्वीर पोस्ट क्यों की? 
 
दरअसल 19 अगस्त को 'वर्ल्ड फोटोग्राफी डे' के मौके पर दीपिका ने यह तस्वीर शेयर की। इसमें दीपिका दूर बैठे रणबीर की तस्वीर लेती नज़र आ रही हैं। यह फिल्म 'तमाशा' का एक सीन है। लोकेशन और फोटो दोनों की बेहद खूबसूरत है। दीपिका ने कैप्शन लिखते हुए कहा 'कैप्चरिंग मूमेंट्स.. वर्ल्ड फोटोग्राफी डे'। 
 
 
फिल्म 'तमाशा' रणबीर और दीपिका की आखिरी साथ में की हुई फिल्म है। दोनों ने इसके बाद रिश्ता नहीं रखा लेकिन इस वर्ष उन्होंने साथ में एक फैशन इवेंट में हिस्सा लिया। दोनों की दोस्तों के तौर पर बांडिंग भी काफी अच्छी हो गई है। 
अगला लेख
कभी ना देखा होगा कपिल शर्मा का यह रूप, निर्माता बने हैं कॉमेडियन