सम्बंधित जानकारी
- अल्लू अर्जुन की 'अला वैकुंठपुरमुलु' का हिन्दी ट्रेलर रिलीज, इस दिन टेलीविजन पर होगा प्रीमियर
- सलमान खान ने लॉन्च किया अपने म्यूजिक वीडियो 'डांस विद मी' का टीजर, इस दिन रिलीज होगा गाना
- फिल्म 'बधाई दो' का टाइटल ट्रैक रिलीज, दिखी राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की क्यूट केमिस्ट्री
- सलमान खान की 'छाया' में नहीं रहना चाहतीं यूलिया वंतूर, बनाना चाहती हैं अपनी अलग पहचान
- बॉस म्यूजिक प्रोडक्शंस और नव सिद्धू के साथ काम करना खुशी की बात : हार्डी संधू
Bigg Boss 15 Finale : ये 6 कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी जीतने की रेस में, जानिए कब और कहां देख सकेंगे ग्रैंड फिनाले
बिग बॉस 15 का फिनाले अब बस चंद घंटों दूर है। शो को उसके टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं 6 दावेदारों में ट्रॉफी जीतने के लिए कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। सीजन 15 का विनर कौन होगा यह जानने के लिए फैंस बेकरार है।
बिग बॉस 15 की रेस में शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट, रश्मि देसाई और प्रतीक सहजपाल शामिल है। बिग बॉस 15 का फिनाले 2 दिन तक चलने वाला है। फिनाले इस हफ्ते 29 और 30 जनवरी यानी शनिवार और रविवार को टेलीकास्ट किया जाएगा।
फिनाले एपिसोड़ दर्शक कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। इसके अलावा फिनाले एपिसोड को वूट एप पर शाम 7:30 बजे लाइव देख सकते हैं। बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले मे दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी अपकमिंग फिल्म 'गहराइयां' का प्रमोशन करते हुए नजर आएंगे।
बिग बॉस 15 के फिनाले एपिसोड में शहनाज गिल को भी देखा जाएगा जो सिद्धार्थ शुक्ला को खास अंदाज में ट्रिब्यूट देंगी। बताया जा रहा है कि बिग बॉस 15 के सभी कंटेस्टेंट्स भी फिनाले में शामिल होगे जो फाइनलिस्ट का हौसला बढ़ाएंगे।
बिग बॉस 15 के प्राइज मनी का अभी खुलासा नहीं हुआ है। खबरों के अनुसार, कंटेस्टेंट आरजे करण और आरजे पलक के सवालों का जवाब देने के बाद अपने प्राइज मनी में 6 लाख रुपए एड कर सकते हैं।
यह भी पढ़िए:
