आमिर खान का बेटा जुनैद लॉकडाउन में फंसा | Aamir Khan son Junaid stuck in Panchgani amid lockdown
लॉकडाउन में कई लोग अपने घर ही लौट कर नहीं आ पाए। मनोज बाजपेयी और दीपक डोब्रियाल उत्तराखंड में शूटिंग कर रहे थे और वे वहीं फंस गए हैं। वो जगह ऐसी है जहां टीवी नहीं है। मोबाइल नेटवर्क मुश्किल से मिलता है।
फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ भी मुंबई और पुणे के बीच फॉर्महाउस में फंस गए हैं और वीडियो कॉल के जरिये ही अपने परिवार से बातचीत कर पा रहे हैं। जया बच्चन अपने परिवार से दूर दिल्ली में हैं।
इधर आमिर खान का बेटा जुनैद खान भी लॉकडाउन के कारण पंचगनी स्थित अपने बंगले पर फंस गए हैं। जब लॉकडाउन हुआ तब जुनैद पंचगनी में ही थे।
लॉकडाउन जैसे ही घोषित हुआ जुनैद के पास वापस मुंबई आने का कोई जरिया नहीं था। अब लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ गया है इसलिए जुनैद को पंचगनी में ही रहना होगा।
