1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड 2022
  4. year ender 2022 most searched films on google

बॉलीवुड 2022 : गूगल पर 2022 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली Top 10 Movies | year ender 2022 most searched films on google

year ender 2022
बॉलीवुड की कई फिल्मों ने साल 2022 में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। कई फिल्मों ने धमाकेदार कलेक्शन करते हुए रिकॉर्ड अपने नाम किए। हाल ही में साल 2022 की गूगल सर्च की रिपोर्ट सामने आई है। आइए जानते हैं दर्शकों ने 2022 में कौन सी फिल्मों को सबसे ज्यादा सर्च किया।
1) ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा
2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा' को सर्च किया गया। यह बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी। ब्रह्मास्त्र ने केजीएफ चैप्टर 2, आरआरआर, कांतारा और द कश्मीर फाइल्स को पीछे छोड़ा है।
 

2) केजीएफ चैप्टर 2 
गूगल सर्च लिस्ट 2022 में साउथ सुपरस्टार यश की 'केजीएफ चैप्टर 2 दूसरे नंबर पर रही। 
3) द कश्मीर फाइल्स
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' ने इस लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया।
 
4) आरआरआर
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने गूगल सर्च लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया। 
5) कांतारा
दुनियाभर में तहलका मचाने वाली कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' ने पांचवा स्थान हासिल किया। 
 
6) पुष्पा : द राइज
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा : द राइज' को मोस्ट सर्च मूवी 2022 लिस्ट में छठा स्थान मिला। 
7) विक्रम 
कमल हासन स्टारर विक्रम इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई सातवीं फिल्म बनी है। 
 
8) लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हो लेकिन यह फिल्म गूगल की सर्च लिस्ट में आठवें नंबर पर रही।
9) दृश्यम 2
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' का इस लिस्ट में नवां स्थान रहा। 
 
10) थॉर : लव एंड थंडर
हॉलीवुड की क्रिस हेम्सवर्थ-स्टारर 'थॉर : लव एंड थंडर' ने गूगल सर्च लिस्ट दसवां स्थान हासिल ‍किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'सर्कस' का पहला गाना 'करंट लगा रे' रिलीज, दीपिका पादुकोण संग रणवीर सिंह ने किया जोरदार डांस