1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. जन्मदिन
  4. Today Happy Birthday

07 November Birthday: आपको 7 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Today 07 November Happy Birthday
07 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 7 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
 

आपका जन्मदिन: 7 नवंबर

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।
 

आपके लिए खास 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2034, 2043, 2052, 2061, 2070
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मैरून
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: नौकरी-पेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। 
कारोबार: नवीन कार्ययोजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

सर चंद्रशेखर वेंकट रमन (Sir C. V. Raman): भारत के एक महान भौतिक विज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता।
कमल हासन (Kamal Haasan): भारतीय सिनेमा के एक बहुमुखी अभिनेता, फिल्म निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक और पार्श्व गायक।
नंदिता दास (Nandita Das): एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और निर्देशक, जो अपनी सामाजिक रूप से जागरूक फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।
अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty): दक्षिण भारतीय फिल्मों, विशेष रूप से तेलुगु और तमिल सिनेमा की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री।
बिपन चंद्र पाल (Bipin Chandra Pal): भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक।

आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
लेखक के बारे में
चेतन गौड़
चेतन गौड़ पिछले 30 वर्षों से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत 'नईदुनिया' समेत विभिन्‍न समाचार पत्रों एवं संस्‍थान में प्रूफ रीडर के रूप में की थी। साल 2012 से वे विश्व के पहले हिन्दी पोर्टल Webdunia की न्यूज टीम में सीनियर.... और पढ़ें
अगला लेख
दिवाली की रात करें ये 10 आसान उपाय, पैसों की तंगी और हर संकट से तुरंत मिलेगी मुक्ति