सम्बंधित जानकारी
- शशि थरूर ने क्यों कहा, भाजपा का ‘लाइट वर्जन’ बनने के चक्कर में ‘कांग्रेस जीरो’ बन जाएगी?
- इमरती देवी की चुनावी सभा में बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया- 3 तारीख को हाथ के पंजे का बटन दबाना है...
- MP उपचुनाव में घमासान : कमलनाथ पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले- हां, मैं कुत्ता हूं क्योंकि...
- आखिर कितनी और क्या समानताएं हैं सरदार पटेल और प्रधानमंत्री मोदी में?
- धमकी के बीच कश्मीर में भाजपा नेताओं के जनाजे में पहुंचे सैकड़ों लोग
शत्रुघ्न सिन्हा का पीएम पर तंज, मोदी के बारे में दो चीजें खोजना मुश्किल है!
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मजाकिया अंदाज में तीखा हमला किया है। उन्होंने दो क्लिप ट्विटर पर साझा की हैं, जिसमें लिखा है कि धरती पर दो लोगों को ढूंढ़ना असंभव है। एक मोदी के क्लासमेट और दूसरा वह ग्राहक जिसने मोदी के हाथ की चाय पी हो।
एक दूसरी क्लिप में लिखा है, गलती पीठ की तरह ही होती है, जो खुद के सिवाय सबको दिखती है। हालांकि, उन्होंने लिखा है, थकाऊ रविवार के दिन इन दो क्लिप से रिलैक्स कीजिए और मजे लीजिए... हंसना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है..
सिन्हा केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके हैं और 1990 से 2015 तक चुनावों में भाजपा के स्टार प्रचारक रहे हैं, लेकिन मतभेदों के बाद उन्होंने 2019 में भाजपा छोड़ दी थी। 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर पटना से चुनाव लड़ा था, लेकिन केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन्हें मात दे दी।
ताजा बिहार विधानसभा चुनावों में उनके बेटे लव सिन्हा को कांग्रेस ने पटना के बांकीपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। सिन्हा ने हाल ही में कहा था कि लव, तेजस्वी जैसे युवाओं के आने के कारण बिहार में का बा का जवाब है बिहार में जान बा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये लोग आगे चलकर बिहार का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा था कि बिहार में युवाशक्ति जानदार, शानदार, दमदार बा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वादा करके आर्थिक पैकेज राज्य को नहीं दिया।