सम्बंधित जानकारी
- गर्मी में वैक्सिंग के बाद दाने और खुजली की समस्या से राहत दिलाते हैं ये नुस्खे
- स्किनकेयर टिप: ड्राई हो या ऑइली, दोनों स्किन टाइप पर ग्लो लाएगा ये एंटी एजिंग फेस पैक
- गर्मियों में इस तरह चुकंदर के इस्तेमाल से गुलाब की तरह खिल उठेगा चेहरा, जानिए लगाने का सही तरीका
- ब्लैकहेड्स हटाने के 7 आसान उपाय, मिनटों में पाएं साफ और चमकदार त्वचा
- चेहरे की ड्राईनेस को दूर भगाने के लिए लगाएं इन सब्जियों का रस, बदल जाएगी रंगत
गर्मी में वैक्सिंग के बाद निकल आते हैं दाने, राहत दिलाएंगे ये नुस्खे
Home Remedies For Rashes After Waxing: महिलाएं पैर, हाथ और चेहरे पर मौजूद अनचाहे बालों को हटाने के लिए पार्लर जाकर वैक्सिंग करवाना सबसे बेस्ट मानती है। ऐसा माना जाता है कि अगर रेगुलर वैक्सिंग करवाई जाए तो अनचाहे बालों की ग्रोथ कम होती है और वैक्सिंग से डेड स्किन को भी आसानी से हटाया जा सकता है। गर्मियों में वैक्सिंग की वजह से बॉडी पर दाने निकल सकते हैं। आज इस आर्टिकल में मैं आपको वैक्सिंग के बाद खुजली और दाने ठीक करने के नुस्खों के बारे में बता रहे हैं।
वैक्सिंग के बाद दाने और खुजली से राहत पाने के लिए क्या करें :
बर्फ की सिकाई: गर्म वैक्सिंग की वजह से अगर आपको खुजली या दाने हो गए हैं तो बर्फ से सिकाई करें। बर्फ की तासीर ठंडी होती है। वैक्सिंग वाली जगह पर बर्फ से सिकाई करने से स्किन को ठंडक को मिलती है और दाने और खुजली से छुटकारा मिलता है। इसके लिए एक सूती या मलमल के रुमाल में 2 से 3 टुकड़े बर्फ के डालें। बाद में इससे परेशानी वाली जगह पर सिकाई करें।

एलोवेरा जेल लगाएं: एलोवेरा जेल की तासीर ठंडी होती है। वैक्सिंग के तुरंत बाद अगर एलोवेरा जेल स्किन पर अप्लाई कर लिया जाए, तो किसी भी तरह की परेशानी ही नहीं होती है। गर्मियों में वैक्सिंग के बाद होने वाले रैशेज, जलन या दानों से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
गुलाब जल और हल्दी से बना लेप लगाएं: गुलाब जल और हल्दी का मिश्रण वैक्सिंग के बाद होने वाली खुजली, जलन और दाने की प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। वैक्सिंग के 10 मिनट के बाद इस मिश्रण को लगाएं। गुलाब जल और हल्दी का मिश्रण लगाने से आपको वैक्सिंग की वजह से होने वाली परेशानियों से तुरंत राहत मिलती है।
एसेंशियल ऑयल अप्लाए करें: वैक्सिंग के बाद होने वाली स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आप एसेंशियल ऑयल भी ट्राई कर सकती हैं। लैवेंडर एसेंशियल ऑयल इसके लिए बेहतरीन विकल्प है। एसेंशियल ऑयल की तासीर ठंडी होती है, जिसका इस्तेमाल स्किन पर करने से यह तुरंत राहत दिलाता है। इसके अलावा पिपरमिंट ऑयल भी इस समस्या के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
पुदीने के पत्तों का लेप है फ़ायदेमंद: पुदीने के पत्तों को बारीक पीसकर इसका लेप वैक्सिंग वाली जगहों पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में स्किन को नॉर्मल पानी से धोकर नारियल का तेल लगाएं। ऐसा करने से आपको तुरंत खुजली और जलन से राहत मिलेगी।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।