41 की उम्र में प्रियंका कैसे दिखती हैं बोल्ड, जानिए इनकी ब्यूटी का राज
priyanka chopra beauty secrets
2. रात को ऐसे करती हैं स्किनकेयर: प्रियंका हमेशा स्किनकेयर को प्राथमिकता देती हैं। उनके लिए अच्छा स्किनकेयर होना बहुत ज़रूरी है। सोने से पहले ऐसी करती हैं प्रियंका अपना स्किन केयर...
- सबसे पहले प्रियंका मेकअप रिमूवर से अपना मेकअप साफ़ करती हैं। मुंह धोने से पहले मेकअप को हमेशा रिमूवर से साफ करना चाहिए।
- इसके बाद प्रियंका अपने फेस वॉश से मुंह धोती हैं।
- मुंह धोने के बाद वह सीरम लगाती हैं और आंखों के लिए आई क्रीम का इस्तेमाल करती हैं।
3. महीने में करवाती हैं 2 बार फेसिअल: प्रियंका को फेसिअल बहुत पसंद हैं। वह महीने में 2 बार फेशियल करवाने की कोशिश करती हैं। इसके साथ वह ज्यादा से ज्यादा पानी पीती हैं। साथ ही 7-8 घंटे की नींद लेने की भी कोशिश करती हैं। प्रियंका को हेल्दी स्किन ज्यादा पसंद हैं इसलिए वो अपनी त्वचा का अच्छे से ख्याल रखती हैं।
4. होम मेड फेस मास्क का इस्तेमाल: प्रियंका ने एक विडियो में अपनी स्किन केयर टिप्स शेयर करते हुए होममेड फेस मास्क के बारे में बताया था। इस मास्क को बनाने के लिए 2-3 चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी, दही, नींबू की कुछ बूंदें और गुलाब जल मिला लीजिए। इसके बाद 15-20 मिनट तक इसे सूखने तक लगाएं और साधारण पानी से मुंह धो लें।

