सम्बंधित जानकारी
- Skin Care Tips : इन 4 टिप्स को अपनाएं, जिद्दी ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाएं
- इन टिप्स को अपनाएं और तैलीय बालों की समस्या से निजात पाएं
- Beauty Tips : चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए अपनाएं ये फेसमास्क टिप्स
- इस समय बिलकुल भी न करें स्क्रब, त्वचा को होगा नुकसान
- skin care : 35 के बाद यूं करें महिलाएं अपनी त्वचा की खास देखभाल, अपनाएं यह टिप्स
Skin care : बेदाग त्वचा के लिए आजमाएं ये होममेड फेस पैक
चेहरे पर जमी ना दिखने वाली गंदगी को हटाने के लिए आपको हर बार पार्लर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर पर भी कुछ ऐसे फेस पैक तैयार कर सकती है जो घर बैठे आपको पार्लर वाला ट्रीटमेंट दे देंगे। ऐसा ही एक होममेड फेस पैक है मलाई-नींबू का पैक। आइए, जानें इसे तैयार करने की आसान सी विधि -
1 मलाई और नींबू का पैक बनाने के लिए 2 चम्मच दूध की मलाई में नीबू का रस तब तक डालकर हिलाते रहे जब तक कि यह मिश्रण घी जैसा न बन जाए।
2 अब इस पैक को चेहरे व गर्दन पर लगाकर ऊंगलियों से धीरे-धीरे मलते रहें।
3 पैक को 15 मिनट लगाए रखने के बाद गुनगुने पानी से उसे धो लें।
4 इस पैक को लगाने से आपकी त्वचा पर जमे मैल की सफाई होती है और चेहरे की चमक भी बढ़ती है।
