सम्बंधित जानकारी
- Beauty care Tips : अपनाएं ये अचूक उपाय और पाएं फटी एड़ियों से छुटकारा
- क्या आप जानते हैं मॉइश्चराइजर लगाने के ये 5 नियम
- Skin Care Tips : इन 4 टिप्स को अपनाएं, जिद्दी ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाएं
- इन टिप्स को अपनाएं और तैलीय बालों की समस्या से निजात पाएं
- Beauty Tips : चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए अपनाएं ये फेसमास्क टिप्स
Beauty Tips : अंडे की सफेदी से पाएं स्वस्थ त्वचा
ये तो आप जानते ही होंगे कि सेहत के लिए एग व अंडे खाना बहुत फायदेमंद है, लेकिन क्या आपको ये पता है कि अंडे की सफेदी से बने मास्क को चेहरे पर लगाने से कई सौन्दर्य फायदे मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं एग व्हाइट मास्क (अंडे की सफेदी से बने मास्क) को चेहरे पर लगाने से कौन से फायदे होंगे -
1 स्किन टाइटनिंग -
अंडे के सफेद हिस्से में ऐसे गुण होते हैं जो त्वचा के पोर्स को टाइट करने में सहायक होते हैं। इसलिए अगर आप अंडे के सफेद हिस्से में नींबू मिलाकर मास्क तैयार करें और चेहरे पर लगाएंगे तो खुले पोर्स बंद होने में मदद मिलेगी।
2 ऑयली स्किन के लिए शानदार-
अंडे के सफेद हिस्से से तैयार किया गया मास्क ऑयली स्किन से अतिरिक्त तेल बाहर निकलने में सहायक होता है। साफ चेहरे पर मास्क लगाएं फिर कुछ देर बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
3 कील-मुंहासों से छुटाकरा दिलाए-
चेहरे से अतिरिक्त तेल बाहर निकलने के अलावा एग व्हाइट मास्क कील-मुंहासों से छुटाकरा दिलाने में भी मदद करता है। जिन जगहों पर कील-मुंहासे हों, वहां इसे सावधानी से लगाएं। इस मास्क को बनाते हुए इसमे दही और हल्दी न मिलाएं।
4 चेहरे के बाल हटाए-
एग व्हाइट मास्क चेहरे पर उगे छोटे-छोटे बालों को हटाने में भी सहायक है। इसके लिए आपको ये करना है कि जब ये मास्क चेहरे पर सुख जाए तब आपको केवल इसे खींचकर हटाना है।
