इन टिप्स की मदद से करें अपने underarm को light
Underarms Home Remedies
1. आलू का रस: न्देरार्म को लाइट करने के लिए आप आलू का रस लगा सकते हैं। आलू में अज़ेलैक एसिड और ब्लीच कॉम्पोनेन्ट मौजूद होते हैं जो आपकी डार्क स्किन को लाइट करने में मदद करते हैं। आलू के रस के लिए आप आलू को कदुकस कर लें और एक छन्नी से उसका रस निकल लें। रस निकालने के बाद उसे अंडरआर्म पर 10 मिनट तक लगाए रखें और फिर साधारण पानी से धो लें। नियमित रूप से रस लगाने से आपको फर्क दिखना शुरू होगा।
2. ऑरेंज पील पैक: ऑरेंज पील पाउडर आपको त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन C के साथ एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है। ऑरेंज पील पैक बनाने के लिए आप इसमें 2 चम्मच दूध मिलाएं और 1 चम्मच गुलाब जल। दूध में ग्लूटाथियोन मौजूद होता है जो आपकी त्वचा के शेड को लाइट करने में मदद करता है। इस पेस्ट को 10-15 मिनट तक लगा कर रखें। इसके बाद स्क्रब करते हुए पैक को धो लें।
3. शेविंग करें अवोइड: इमरजेंसी या कम वक़्त होने के कारण हम अक्सर अंडरआर्म पर शेविंग करते हैं। दरअसल लगातार शेविंग करने से हमारे अंडरआर्म डार्क होते हैं और हेयर भी थिक हो जाते हैं। अंडरआर्म पर अच्छी क्वालिटी वाला वैक्स करवाएं। साथ ही पार्लर पर या किसी की मदद से ही वैक्स करें।
4. केमिकल डियो से बचें: कई लोग अंडरआर्म पर केमिकल डियो का इस्तेमाल करते हैं जो आपकी अंडरआर्म स्किन के लिए बहुत हानिकारक होता है। अंडरआर्म में ओडोर की समस्या के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही बाज़ार में कई नॉन-टॉक्सिक और नेचुरल इंग्रेडिएंट वाले रोल ऑन मौजूद हैं। अंडरआर्म पर सस्ते और चीप क्वालिटी वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें।
5. स्क्रब: अंडरआर्म की डेड स्किन हटाने के लिए आपको हफ्ते में एक बार स्क्रब ज़रूर करना चाहिए। स्क्रब की मदद से आपकी स्किन सॉफ्ट होगी और ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ेगा जिससे कालेपन की समस्या कम होगी। साथ ही नियमित रूप से स्क्रब करने पर आपको ओडोर की समस्या भी नहीं होगी।
