Skin के साथ अपने बालों को भी रखें धूप से protect
protect hair from sun
क्या धूप के कारण हमारे बाल डैमेज होते हैं?
हां, धूप के कारण हमारे बाल डैमेज होते हैं। गर्मियों में न सिर्फ धूप बल्कि धुल और मिट्टी के कारण भी हमारे बाल काफी डैमेज हो जाते हैं। धूप हमारे बालों को रुखा और बेजान बनाती है। साथ ही बालों में स्प्लिट्स (splits) की समस्या भी होने लगती है। अगर आपने अपने बालों में कलर करवाया है तो आपके बाल का कलर धूप के कारण आसानी से फेड हो सकता है।
कैसे करें अपने बालों की केयर?
धूप से अपने बालों को बचाने के लिए आपको इन बातों का ध्यान देना ज़रूरी है।
1. हैट या कैप पहनें : अपने बालों को धूप से बचाने के लिए हैट (hat) या कैप (cap) पहनें। हैट या कैप पहनें से आपके बाल धूप से कम डैमेज होंगे। साथ ही धूप और मिट्टी की समस्या से आपको हेयर फॉल से राहत मिलेगी।
3. कंडीशनर का इस्तेमाल : नियमित रूप से कंडीशनर का इस्तेमाल करें। कंडीशनर आपके बालों को सन डैमेज से तो नहीं बचाएगा। पर कंडीशनर की मदद से आप अपने बालों को मॉस्चराइज़ रख सकते हैं।
4. हेयर मास्क का प्रयोग करें : अपने बालों को मॉइचराइज़ (moisturize) करने के लिए हेयर मास्क का प्रयोग करें। हेयर मास्क आपके डैमेज बाल को रिपेयर करेगा। होममेड हेयर मास्क के लिए आप दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. तेल डालें : धूप के कारण आपका स्केल भी डैमेज हो जाता है। साथ ही बालों की जड़ें भी कमज़ोर होने लगती हैं। नारियल तेल और बादाम तेल की मदद से आप डैमेज बालों को रिपेयर कर सकते हैं। हफ्ते में दो बार अपने बालों में तेल डालें और मसाज करें।
