सम्बंधित जानकारी
- Skin Care Tips: कैसे करें हर्बल फेशियल जानिए 8 जरूरी बातें
- Hair Care : इस हेयर पैक को अपनाएं, बालों की समस्या से निजात पाएं
- Beauty Tips । ये 4 घरेलू फेसमास्क अपनाएं और अपने चेहरे को चमकाएं
- Skin Care Tips : इन 4 टिप्स को अपनाएं, जिद्दी ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाएं
- Beauty Tips : खूबसूरत घनी पलकों के लिए अपनाएं यह टिप्स
Beauty Tips|साफ और चिकनी त्वचा की चाहत पूरी करने के लिए करें मलाई का इस्तेमाल
साफ और चिकनी त्वचा की चाहत यदि आप रखती हैं तो अपनी ब्यूटी केयर में दूध की मलाई को जरूर शामिल करें। जी हां, बिलकुल सही सुना है आपने। अगर आप रोज मलाई को अपने चेहरे पर लगाती हैं या अपने फेस पैक में मिलाकर लगाती हैं, तो यह आपकी स्कीन को साफ और चिकनी बनाने में बहुत फायदेमंद है।
अब अगर आप यह सोच रही हैं कि इसका इस्तेमाल आप कैसे कर सकती हैं, तो इस बात की चिंता आप बिलकुल भी न करें, क्योंकि इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे मलाई को अपनी स्कीन केयर में शामिल कर आप पा सकती हैं अपनी मनचाही त्वचा। तो आइए बिना देरी किए जानते हैं मलाई से तैयार फेस मास्क के बारे में।
शहद और मलाई : इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए 1 चम्मच शहद लें और इसमें आधा चम्मच मलाई मिलाएं। अब इस पेस्ट को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए और अपने पूरे चेहरे पर इसे लगाकर छोड़ दें। 15 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से अपने पूरे चेहरे को साफ कर लें। आप इसका इस्तेमाल रोज भी कर सकती हैं। स्कीन में ग्लो के साथ ही इस फेस पैक से आपकी स्कीन खिल उठेगी।
मलाई और नींबू : इसे तैयार करने के लिए 1 चम्मच मलाई लें और इसमें कुछ बूंदें नींबू की डालें। इसे अच्छी तरह मिलाने के बाद अपने पूरे चेहरे पर लगा लें और 10 मिनट रखने के बाद अपने चेहरे को पहले कॉटन की मदद से साफ करें, फिर इसे पानी से धो लें। ध्यान रखें, ताजा मलाई का ही इस्तेमाल करें।
बेसन और मलाई फेस मास्क : इसके लिए सबसे पहले आप आधा चम्मच बेसन लें। अब इसमें चुटकीभर हल्दी डालें और आधा चम्मच मलाई इसमें मिला लें। अब इसका पेस्ट बनाकर अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हल्के-हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर मसाज करके इस पैक को निकालें।
ध्यान रखें, अगर आपकी स्कीन तैलीय है तो मलाई का इस्तेमाल न करें।
