इस होममेड एंटी-एजिंग फेस पैक के इस्तेमाल से 50 की उम्र में भी दिखेंगी 20 की
जवां और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए घरेलू चीज़ों से बनाएं ये एंटी-एजिंग फेस पैक
उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस जैसे एजिंग के लक्षण नजर आना स्वाभाविक है। लेकिन कुछ लोगों के चेहरे पर उम्र से पहले ही झुर्रियां नजर आने लगती हैं। आजकल गलत खानपान, खराब जीवनशैली, पानी कम पीना, एक्सरसाइज ना करना स्मोकिंग और स्ट्रेस की वजह से ये समस्याएं बहुत बढ़ रही हैं।
केले और शहद का फेस मास्क
एजिंग के लक्षणों को कम करने के लिए दही और केले का मास्क बहुत फ़ायदेमंद होता है। दही त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा की गंदगी को भी साफ करता है। वहीं, केला स्किन को टाइट करने और झुर्रियों को कम करने में फायदेमंद साबित होता है।
सामग्री
-
पका हुआ केला – 1
-
दही - 2 चम्मच
-
नींबू का रस - 4-5 बूंद
विधि
सबसे पहले एक पके हुए केले को अच्छी तरह मैश कर लें। इसके बाद इसमें दही और नींबू का रस डालें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक चिकना गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में एक से दो बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होने लगेंगी।
mgid
अंडे का फेस मास्क
अंडे में ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटी-एजिंग गुण मौजूद होते हैं, जो झुर्रियों को कम करने के साथ-साथ स्किन को टाइट करने में भी मदद करते हैं।
aniview
सामग्री
-
अंडे का सफेद हिस्सा
-
मलाई - आधा चम्मच
विधि
एक कटोरी में सभी चीजों को एक साथ मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद इसे ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप सप्ताह में 2 से 3 बार इस फेस मास्क को चेहरे पर लगा सकते हैं।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।