सांप्रदायिक दंगों पर 1928 में 'कीर्ति' पत्रिका में छपा भगत सिंह का एक लेख आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना लगभग 100 साल पहले था। दरअसल 1919 के जालियांवाला बाग हत्याकाण्ड के बाद ब्रिटिश सरकार ने सांप्रदायिक बंटवारे की राजनीति (Divide and Rule)के फॉर्मूले को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते हुए साम्प्रदायिक दंगों का खूब प्रचार शुरू किया।
भारत की आजादी के अमृत महोत्सव में 75वीं वर्षगांठ के पूरे होने का दिन 15 अगस्त है। 75 साल में हमारे शहरों में क्या कुछ बदलाव हुआ है? 1947 से 2022 के बीच देश के सभी शहरों में बड़ा बदलाव हुआ है। चूंकि मैं मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में जन्मा और बड़ा हुआ तो भारतीय शहरों में इन 75 वर्षों में हुए बदलावों को इंदौर शहर को प्रतीक मानकर यह लेख लिखा है।