सम्बंधित जानकारी
- क्या हिन्दू राष्ट्र के हित में फैसला देने के लिए PM मोदी ने CJI का किया धन्यवाद...जानिए वायरल लेटर का सच...
- राममंदिर ट्रस्ट पर दिल्ली से अयोध्या तक संतों के बीच छिड़ा ‘संग्राम’
- Ayodhya में मृत कारसेवकों के परिजनों के चेहरों पर 29 साल बाद मुस्कान
- महंत परमहंस के घर हमला, अयोध्या में अब संतों में सिर फुटव्वल
- क्या SC के फैसले के बाद बाबरी मस्जिद में अदा की गई आखिरी नमाज...जानिए वायरल तस्वीर का पूरा सच...
Ayodhya में मंदिर ट्रस्ट को लेकर विनय कटियार का बड़ा बयान
अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन करने पहुंचे भाजपा नेता विनय कटियार ने राम मंदिर निर्माण को लेकर बनने वाले भावी ट्रस्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि जो ट्रस्ट पहले था, वह आज भी अस्तित्व में है। उसी में थोड़ा बदलाव करते हुए सरकारी ट्रस्ट बन जाएगा। बहुत अच्छा ट्रस्ट बनेगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने भी इसी ट्रस्ट में थोड़े-बहुत बदलाव के बाद नया ट्रस्ट बनाने की वकालत की थी।
रामलला के दर्शन करने पहुंचे भाजपा नेता विनय कटियार ने दर्शन करने के बाद कहा कि उन्हें बहुत बड़ी खुशी की अनुभूति हुई है। उन्होंने रामलला से भी कहा है कि जो परिस्थितियां थीं उसमें आप बदलाव देखेंगे। थोड़ा आशीर्वाद और दीजिए जल्दी काम शुरू हो जाएगा।











